IPL 2022: सुनील गावस्कर ने शिमरॉन हेटमॉयर की पत्नी पर ऐसा क्या कमेंट कर दिया, जिससे कमेंट्री से उन्हें हटाने की उठ गई मांग?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) दिग्गज खिलाड़ी के साथ-साथ अपनी कमेंट्री के लिए भी जाने जाते हैं। सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) आईपीएल 2022 में हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में कमेंट्री कर रहे हैं। गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेले गए मैच के दौरान शिमरॉन हेटमॉयर (Shimron Hetmyer) की पत्नी पर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया है जिसके बाद वे बुरे फंस गए हैं।
सुनील गावस्कर ने शिमरॉन की पत्नी के लिए किया भद्दा कमेंट

आईपीएल 2022 में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया। शुक्रवार की शाम को हुए मुकाबले में शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) राजस्थान रॉयल्स (RR) की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। वहीं जब हेटमायर टीम के लिए बल्लेबाजी करने आए तब कमेंट्री बॉक्स पर बैठे सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने शिमरोन हेटमायर की पत्नी को लेकर एक ग़लत कमेंट कर दिया। जिसके बाद गावस्कर की आलोचना हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें आईपीएल की कमेंट्री पैनल से भी हटाने की मांग कर रहे हैं। गावस्कर ने कहा,
‘शिमरन हेटमायर की पत्नी ने डिलिवर कर दिया है। क्या हेटमायर अब राजस्थान के लिए डिलिवर करेंगे?
Sunil Gavaskar said, "Shimron Hetmyer's wife has delivered, will he deliver now for the Royals".
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 20, 2022
Sunil Gavaskar कमेंट्री से हटाने की उठी मांग
There must be better commentators than Sunil Gavaskar. #BanSunilGavaskarFromCommentating
— Deep Mistry (@deep_mistry1899) May 20, 2022
Sunny G comments is more worst than this year’s umpiring 😠 #CSKvsRR #SunilGavaskar
— Miss Esperance 🥰 (@jenzbenzy) May 20, 2022
राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेल रहे कैरिबियाई बल्लेबाज शिमरॉन हेटमॉयर (Shimron Hetmyer) हाल ही में पहली बार पिता बन गए हैं। हेटमायर कुछ दिन पहले ही आईपीएल का बायो बबल छोड़कर अपनी पत्नी के पास गयाना पहुंचे थे और पिता बनने के बाद वापस लौटे हैं। हेटमॉयर की की पत्नी पर गावस्कर के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) की जमकर आलोचना कर रहे है और उन्हें कमेंट्री से हटाने की मांग उठ रही है।
अनुष्का को लेकर भी Sunil Gavaskar कर चुके हैं कमेंट

सुनील गावस्कर के कहे इस कमेंट की बात करें तो इससे पहले भी सुनील गावस्कर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर गलत कमेंट कर चुके हैं। आईपीएल 2020 के दौरान गावस्कर का एक बयान तब सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने कोहली की फॉर्म पर कमेंट किया था। जिसके बाद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर सुनील गावस्कर की आलोचना की थी। जिसके बाद गावस्कर ने कहा थी कि मेरे बयानों को गलत तरीके से पेश किया गया।
Tags: आईपीएल 2022, शिमरोन हेटमायर, सुनील गावस्कर,