IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सुनील गावस्कर ने कर दी यह भविष्यवाणी

By Twinkle Chaturvedi On May 16th, 2022
IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सुनील गावस्कर ने कर दी यह भविष्यवाणी

आईपीएल 2022 का 14वां सीजन अपने अंतिम चरण पर आ चुका है। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) पहले ही 20 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी है वहीं दूसरी ओर बाकी तीन रिक्त स्थानों के टीमें अपना दमखम दिखा रही है। आईपीएल का यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए बुरे सपने से कम नहीं है 13 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भविष्यवाणी कर सुनील गावस्कर ने कहा कि वह मेंटर के तौर पर नज़र आएंगे।

महेंद्र सिंह धोनी मेंटर के रूप में चेन्नई के पास रहेंगे- सुनील गावस्कर

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पिछला मुकाबला टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस से 7 विकटों से हारा था। चेन्नई के हार के बाद सुनील गावस्कर (SUNIL GAVASKAR) ने स्टार स्पोर्टस के साथ बात करते हुए धोनी के भविष्य में चेन्नई की भूमिका को लेकर बात करते हुए कहा कि-

मुझे लगता है कि उन्होंने (धोनी) ने कहा, ‘आप मुझे पीले रंग में जरूर देखेंगे’। खिलाड़ी की वर्दी हो या कोई और पीला, यह देखना बाकी है। मुझे विश्वास है कि वह एक मेंटर के रूप में चेन्नई के आस-पास बने रहेंगे। अगर वह जारी रखने के इच्छुक नहीं होते, तो उन्होंने कप्तानी वापस नहीं ली होती, “

आगे बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा-

कभी-कभी आप सफलता से ज्यादा असफलताओं से सीखते हैं हो सकता है कि उस समय जडेजा की दुर्भाग्यपूर्ण चोट से पहले दो और मैचों के साथ, धोनी ने जडेजा को उस तरह का अनुभव प्राप्त करने के लिए कुछ मैच दिए होंगे। मुझे विश्वास है कि वह निश्चित रूप से पीले रंग में वापस आएंगे। इसके बारे में कोई सवाल नहीं है,”

चार बार आईपीएल चैंपियन विजेता सीएसके का नहीं दिखा इस साल चैंपियन गेम

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे बड़ी और सफल टीम है। सीएसके ने चार बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। डिफेंडिंग चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके इस बार अपना चैंपियन गेम नहीं दिखा पाई जिसके लिए वो जानी जाती है। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी चेन्नई की शुरूआत बहुत धीमी रही है कुछ मुकाबलों में सीएसके ने अच्छा गेम दिखाते हुए मुकाबले अपने नाम भी किए है। चेन्नई को इस सीजन की सीख के साथ अगले साल मजबूती से वापसी करनी होगी।

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, सुनील गावस्कर,
Exit mobile version