IPL 2022: गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी की मां ने किया बड़ा खुलासा, बताया विराट कोहली की वजह से बेटा बना क्रिकेटर

By Twinkle Chaturvedi On May 18th, 2022
IPL 2022: गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी की मां ने किया बड़ा खुलासा, बताया विराट कोहली की वजह से बेटा बना क्रिकेटर

आईपीएल 2022 का 14वां लगभग अपने अंतिम चरण पर आ चुका है। इस सीजन की सबसे सफल और मजबूत टीम बनकर उभरी गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) 20 अंको के साथ पाइंट्स टेबल में टॉप पर विराजमान होकर पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। गुजरात टाइटंस के उभरते हुए युवा बल्लेबाज़ सांई सुदर्शन (SAI SUDHARSHAN) अपने शानदार प्रतिभा से सबकी जबान पर छाए हुए है। सांई को लेकर उनकी माता जी ने यह कहा है कि विराट कोहली उनके प्रेरणास्त्रोत  हैं।

 सांई सुदर्शन की मां ने कहा कि विराट कोहली से मिली है प्रेरणा

गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज सांई सुदर्शन को लेकर उनकी मां उषा जी ने यह खुलासा किया है कि सांई को विराट कोहली से बहुत प्रेरणा मिली है, उन्होने ईएसपीएन के साथ बात करते हुए कहा कि-

“बहुत सारे छोटे बच्चों की यह मानसिकता होती है, ‘मैं सिर्फ बल्लेबाजी के लिए अपनी बारी लाना चाहता हूं’। साईं अपने शुरु वर्षों में भी ऐसे ही थे और फिर उन्होंने खुद को बदल लिया। उन्होंने विराट कोहली के कई वीडियो देखे। कोहली ने कहा कि उनकी  फिटनेस उन्हें काफी आत्मविश्वास देती है”

आगे सांई सुदर्शन की मां उषा जी ने सांई की प्रशिक्षण को लेकर बात की उन्होने कहा-

“उसके बाद उन्होंने मेरे साथ गंभीरता से प्रशिक्षण लेना शुरू किया। महामारी के दौरान, उन्होंने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की, और इन दो वर्षों के दौरान, वे मेरा कान चबाते थे, पूछते थे, ‘हम इस तरह से प्रशिक्षण क्यों लेते हैं? हम उस तरह से प्रशिक्षण  क्यों नहीं लेते? इससे क्या फायदा होता है?’ वह बहुत सारे सवाल पूछते थे।”

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली नाबाद पारी से छाए हुए है सांई सुदर्शन

सांई सुदर्शन पहली बार चर्चा में 2021 में हुए तमिलनाडु प्रीमियर लीग के दौरान आए थे इस लीग में सांई ने 358 रन अपने नाम किेए थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सांई को टीम में शामिल किया। सांई ने अब तक गुजरात के लिए 5 मैच खेले है जिनमें उन्होने 145 रन बनाए है। पंजाब किंग्स के खिलाफ 65 रनों की नाबाद पारी से सांई हर जगह छाए हुए हैं।

 

 

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटन्स, विराट कोहली, सांई सुदर्शन,
Exit mobile version