IPL 2022: आईपीएल के दूसरे हफ्ते में स्पिनराें का जलवा तो पैट कमिंस व राहुल तेवतिया की शानदार पारी ने रचा इतिहास

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का दूसरा सप्ताह बीत चुका है। अब तक20 मैच हो चुके हैं क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर है। गेंद-बल्ले की जंग अपने पूरे शबाब पर है। आईपीएल (IPL) में हर पल कुछ नया घाटित हो रहा है। दूसरे हफ्ता पैट कमिंस (PAT COMMINS) व राहुल तेवतिया (RAHUL TEVATIYA) के नाम रहा। पैट कमिंस (PAT COMMINS) ने 15 गेदों पर 56 रन व राहुल तेवतिया (RAHUL TEVATIYA) ने 2 गेंदों पर 2 छक्के के साथ जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। दूसरा बड़ा कमाल स्विंग गेंदबाजों ने कर दिखाया है। अधिकांश टीमों के स्पिनरोंं ने अपनी लय पकड़ ली है।
अंतिम पायदान पर पहुंचीं खिताब की दावेदार टीमें
आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) व मुंबई इंडियंस (MI) को खिताब का दावेदार माना जा रहा था लेकिन दूसरे हफ्ते तक दोनों टीमें प्वाइंट्स टेबल के अंतिम दो स्थान पर पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमें अपने शुरुआती 4-4 मैच हार चुकी हैं।
साथ ही नई व कमजोर मानी जाने वाली टीम गुजरात टाइटंस ने शानदार क्रिकेट खेलने की मिसाल पैदा की है। टीम अब तक अपने सभी तीनों मैच जीत कर प्वांइट्स टेबल के नंबर 2 पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा लखनउ सुपर जायंट्स (LSG), रायल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) व राजस्थान रॉयल्स (RR) अब तक अच्छी क्रिकेट खेली है।
पैट कमिंस व राहुल तेवतिया ने रचा इतिहास
आईपीएल (IPL) के दूसरे हफ्ते में बल्लेबाजी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पैट कमिंस (PAT COMMINS) व गुजरात टाइटंस (GT) के राहुल तेवतिया (RAHUL TEVATIA) ने इतिहास रच दिया है। पैट कमिंस (PAT COMMINS) ने आईपीएल (IPL) में दूसरा सबसे तेज अर्द्धशतक लगाकर कोलकाता को प्वाइंट टेबल में नबंर वन पर पहुंचा दिया है।
वहीं राहुल तेवतिया (RAHUL TEVATIYA) ने मैच की आखिरी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर आईपीएल (IPL) के इतिहास में कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अलावा इस हफ्ते शुभमन गिल (SUBMAN GILL), अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA), राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI), दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK), शहबाज अहमद (SHAHBAZ AHMAD) व सूर्यकुमार यादव (SURYA KUMAR YADAV) ने शानदार बल्लेबाजी की है।
स्पिन गेंदबाज पलटने लगे मैच का परिणाम
आईपीएल (IPL) के दूसरे हफ्ते में स्पिनर गेंदबाज मैच रन रोकने के साथ विकेट निकालते दिखाई दिए है। इसमें भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 4 मैच में 11 विकेट झटके हैं। इसके अलावा वानिंंदु हसरंगा (VANINDU HASRANGA), राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) व रवि विश्नोई (RAVI BISHNIO) ने अच्छी गेंदबाजी की है।
तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा (VAIBHAV ARORA) ने अच्छी गेंदबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। साथ ही युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (UMARAN MALIK) ने आईपीएल के 15 वें सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकार्ड बनाया है। उन्होंने इस बार 152 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी है।
लिविंगस्टोन सर्वाधिक उपयोगी आलराउंडर
आईपीएल (IPL) के दूसरे सप्ताह में लिविंगस्टोन (LIVING STONE) सर्वाधिक उपयोगी आलराउंडर साबित हुए हैं। उन्होंंने बल्ले के साथ गेंद में भी अपना कमाल दिखाया है। लिविंगस्टोन (LIVING STONE) अब तक 4 मैचों में 162 रन बना चुके हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 60 व गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 64 रन की शानदार पारी खेली है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 2 विकेट भी उनको मिले हैं।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंंग्स, मुंबई इंडियस,