IPL 2022, SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब के मुकाबले में क्या बारिश करेगी मज़ा ख़राब?, जानिए मौसम रिपोर्ट

IPL 2022, SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब के मुकाबले में क्या बारिश करेगी मज़ा ख़राब? जानिए मौसम रिपोर्ट

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 70वां और लीग चरण का आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के 15वें सीजन का आखिरी मुकाबला 22 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्ले-ऑफ की रेस (IPL 2022 Playoffs Race) से बाहर हो चुकी हैं जिससे अब दोनों ही टीमें रविवार को एक दूसरे के खिलाफ अंतिम मुकाबले में इंडियन प्रीमियर लीग सत्र का अंत जीत से करना चाहेंगी। पंजाब पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है जबकि हैदराबाद आठवें पायदान पर है।

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब प्लेऑफ की रेस से हो चुकी है बाहर

पंजाब की टीम प्लेऑफ की रेस (IPL 2022 Playoffs Race) से बाहर हो चुकी है। इस सीजन में पंजाब मात्र 6 मैच जीतने में ही कामयाब हो पाई है। इस टीम की तरफ से अब तक जितेश शर्मा ने काफी प्रभावित किया है। साथ ही डेथ ओवरों में अर्शदीप सिंह कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अंतिम मैच में पंजाब अपना बेंच स्ट्रेंथ आजमा सकती है। खैर, अब देखना होगा कि इस मैच (SRH vs PBKS) में कौन बाजी मारता है।

दोनों टीमें तब प्लेऑफ की दौड़ (IPL 2022 Playoffs Race) से बाहर हो गयी थीं जब बीते गुरूवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटन्स (GT) को हरा दिया था। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपने कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) के बिना होगी जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिये न्यूजीलैंड (NZ) लौट गये हैं। उनकी अनुपस्थिति में या तो भुवनेश्वर कुमार या फिर निकोलस पूरण के सत्र के अंतिम मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है।

मैच के दौरान मौसम का हाल

22 मई रविवार को मुंबई में शाम के समय होने वाले इस मैच में मौसम भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। वैसे तो इस मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन मैच के दौरान दर्शकों और खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। Weather.com के अनुसार, मैच डे वाले दिन मुंबई में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्शियस रहने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्शियस रहने वाला है।

अब तक आईपीएल 2022 में अक्सर टीमों को ओस के चलते टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए देखा गया है। ऐसे में इस मुकाबले में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करती हुई नज़र आ सकती है। इसी के साथ 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी जबकि 69 प्रतिशत तक ह्यूमिडिटी यानी उमस के रहने की संभावना है। जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में 10 परसेंट बारिश के भी आसार हैं। ऐसे में बारिश इस अहम मैच में रुकावट की वजह भी बन सकती है।