IPL 2022, SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स की टीम आखिरी लीग मैच में इन 11 खिलाड़ियो को देगी खेलने का मौका, युवा चेहरों को मिलेगा मौका

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 70वां और लीग चरण का आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के 15वें सीजन का आखिरी मुकाबला 22 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्ले-ऑफ की रेस (IPL 2022 Playoffs Race) से बाहर हो चुकी हैं जिससे अब दोनों ही टीमें रविवार को एक दूसरे के खिलाफ अंतिम मुकाबले में इंडियन प्रीमियर लीग सत्र का अंत जीत से करना चाहेंगी। पंजाब पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है जबकि हैदराबाद आठवें पायदान पर है।
दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से हो चुकी है बाहर
पंजाब किंग्स टीम प्लेऑफ की रेस (IPL 2022 Playoffs Race) से बाहर हो चुकी है। इस सीजन में पंजाब मात्र 6 मैच जीतने में ही कामयाब हो पाई है। इस टीम की तरफ से अब तक जितेश शर्मा ने काफी प्रभावित किया है। साथ ही डेथ ओवरों में अर्शदीप सिंह कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अंतिम मैच में पंजाब अपना बेंच स्ट्रेंथ आजमा सकती है। खैर, अब देखना होगा कि इस मैच (SRH vs PBKS) में कौन बाजी मारता है।
दोनों टीमें तब प्लेऑफ की दौड़ (IPL 2022 Playoffs Race) से बाहर हो गयी थीं जब बीते गुरूवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटन्स (GT) को हरा दिया था। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपने कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) के बिना होगी जो अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिये न्यूजीलैंड (NZ) लौट गये हैं। उनकी अनुपस्थिति में या तो भुवनेश्वर कुमार या फिर निकोलस पूरण के सत्र के अंतिम मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे/शाहरुख खान, लियाम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
Tags: आईपीएल 2022, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद,