मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 12वां मैच खेला गया. जहाँ पर सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और लखनऊ सुपरजांयट की टीमें आमने-सामने थी. जिसके बाद लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नहीं कर पाई और 12 रनों से मैच हार गई. जीत के बाद भी केएल राहुल अपने इन खिलाड़ियो से नाराज नजर आ रहे हैं.
जीत के बाद भी अपने खिलाड़ियो से नाराज हैं केएल राहुल

आईपीएल 2022 में लगातार लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. लेकिन उसके बाद भी कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) अपने कुछ खिलाड़ियो से नाराज हैं. जिसके बार में बात करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में राहुल ने कहा कि-
” खुशी की बात यह है कि हमने खुद को जीतने का मौका देने का एक तरीका ढूंढ लिया है. हमने आज फिर वही किया. पहले चार ओवरों में तीन विकेट गंवाना बिल्कुल अच्छा नहीं था, यह ऐसा कुछ नहीं है जो हमारे प्रदर्शन को नीचे लेकर जाएगा. लेकिन बल्लेबाजी समूह के रूप में हमें यह सीखने की जरूरत है कि हम बिना जोखिम लिए कैसे खेल सकते हैं. वहीं गेंद के साथ हम तीनों मैचों में शानदार रहे हैं और हमें इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है.”
दीपक हुड्डा की तारीफ में बोले कप्तान केएल राहुल

उभरते हुए सुपरस्टार दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) की तारीफ करते हुए कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने कहा कि-
” मैं पिछले 3-4 सीजन से उनके (हुड्डा) साथ खेल रहा हूं और हम काफी बातें करते हैं. वह नेट्स में बल्लेबाजी करना पसंद करते है. वह सीखने के इच्छुक है, वह ऐसा खिलाड़ी बन गया है जिस पर हम मध्यक्रम में भरोसा कर सकते हैं. उन्होंने आज दबाव जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे वास्तव में मैं खुश हूं. उम्मीद है कि वह भविष्य में और बेहतर होंगे.”

Leave a Reply