IPL 2022, SRH vs LSG: मैन ऑफ द मैच आवेश खान ने बताया कैसे केन विलियमसन को भेजा पवेलियन, खोल दिया सफलता का राज

By Aditya tiwari On April 5th, 2022
IPL 2022 SRH vs LSG AVESH KHAN

डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 12वां मैच खेला गया. जहाँ सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और लखनऊ सुपरजांयट की टीमें आमने-सामने थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद जिस लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और 12 रनों से मैच हार गई. आवेश खान (AVESH KHAN) ने अब अपना प्लान बताया है.

आवेश खान ने खोल दिया अपने सफलता का राज

IPL 2022 SRH vs LSG AVESH KHAN

लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के तेज गेंदबाज आवेश खान (AVESH KHAN) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किया है. जिसके कारण उनको मैन ऑफ द मैच बनाया गया है. अपनी सफलता का राज खोलते हुए आवेश ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

” मेरी योजना हमेशा यही होती है कि मैं पावर प्ले और अंत केओवरों में कैसे विकेट ले सकता हूं. मैं केन विलियमसन को आउट करने के लिए धीमी गति की गेंद फेंकना चाहता था क्योंकि हमें लगा कि गेंद पिच की  सतह को पकड़ रही थी. इसके साथ ही मैं हमेशा डॉट गेंद करने और यॉर्कर लेंथ पर हिट करने की कोशिश करता हूं. मुझे हमेशा कप्तान और सहयोगी स्टाफ से काफी समर्थन मिलता है और मैं इसी लय के साथ आगे भी गेंदबाजी करना चाहता हूं.”

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगला मैच खेलेगी लखनऊ सुपरजांयट

SRH vs LSG KANE WILLIAMSON LOSE

केएल राहुल (KL RAHUL) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 2 मैच में जीत दर्ज की है तो वहीं एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. आवेश खान (AVESH KHAN) ने अब तक 7 विकेट अपने नाम किया है. जिसके कारण वो पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर चले गए हैं. अब अगले मुकाबले में लखनऊ का सामना 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के खिलाफ होना है.

Tags: आवेश खान, केएल राहुल, लखनऊ सुपरजांयट, सनराइजर्स हैदराबाद,
Exit mobile version