हार्दिक पांडया का सोशल मीडिया पर रहा जलवा, वहीं मैथ्यू वेड हुए जमकर ट्रोल
IPL 2022 SRH vs GT HARDIK PANDYA

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 21वां मुकाबला आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहाँ पर सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने नजर आ रही है. जहाँ पर केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने 20 ओवर में 162 रन बनाए. सोशल मीडिया पर कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) का जलवा रहा तो वहीं मैथ्यू वेड (MATTHEW WADE) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

हार्दिक पांडया का सोशल मीडिया पर रहा जलवा, वहीं मैथ्यू वेड हुए जमकर ट्रोल

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) जहाँ 7 रन ही बना सके. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड भी 19 रन ही जोड़ सके. साईं सुदर्शन ने जहाँ 11 रन तो वहीं डेविड मिलर ने 12 रनों की पारी खेली. कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने 50 रनों की पारी खेली. जबकि अंत में अभिनव मनोहर ने भी 35 रनों की आक्रामक पारी खेली.

जिसके कारण ही गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम ने 20 ओवर में 162 रन बनाए. भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट तो वहीं उमरान मलिक (UMRAN MALIK) और मार्को यान्सिन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया था. टी नटराजन ने भी 2 विकेट हासिल किया. सोशल मीडिया पर हार्दिक पांडया का जलवा नजर आया तो वहीं मैथ्यू वेड (MATTHEW WADE) का फैंस ने मजाक उड़ाया.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/kingashu1008/status/1513536884969906181?s=20&t=VXy64dQfoDoq33a_1m9-tQ

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *