IPL 2022, SRH vs CSK: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चेन्नई के खिलाफ मैच की प्लेइंग 11 में करेगी बदलाव, दिग्गज होगा बाहर

आईपीएल(IPL) का 46वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) के बीच एमसीए स्टेडिमय पुणे में खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में भी दोनों टीमें पहले भी आमने सामने हो चुकी हैं। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 8 विकेट से मैच को एकतरफा मुकाबले में जीता था। एक बार फिर से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मुकाबले को जीत कर अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी में नहीं है किसी बदलाव के आसार

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने शुरुआती मैचों में जबरदस्त हार के बाद जोरदार वापसी की थी। टीम के सभी खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन में सुधार कर टीम को बेस्ट देने की कोशिश की है। इसी का परिणाम रहा है कि टीम ने 5 मैच लगातार जीते। जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है तो टीम में किसी बदलाव के आसार नहीं हैं।
टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) व केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) अच्छा खेल रहे हैं। इसके साथ ही राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI), एडन मार्क्रम (AIDEN MARKARAM) व निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में फिनिशर शशांक सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की थी लेकिन इसके बाद भी टीम जीत नहीं सकी थी।
उमरान मलिक को शुरुआती स्पेल में करना होगा प्रयोग

उमरान मलिक (UMRAN MALIK) इस सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी कर मैच के रुख को मोड़ दिया था लेकिन बाद मार्को यान्सिन (MARCO JANSEN) ने आखिरी ओवर में 23 रन देकर मैच के परिणाम को बदल दिया।
टीम को इस गलती से बचने के साथ उमरान मलिक (UMARAN MALIK) को मैच के शुरुआती ओवरों में प्रयोग करना होगा। अगर मैच के शुरुआत से टीम के कप्तान ने उनका प्रयोग किया होता तो मैच वहां तक पहुंचता ही नहीं। इस मैच में गेंदबाजी को लेकर कोई बदलाव की उम्मीद बहुत कम है।
यहां देखें प्लेइंग इलेवन….
केन विलियमसन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्क्रम, निकोलस पूरन, वॉशिंगटन सुंदर, शशांक सिंह, मार्को यान्सिन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन.
Tags: आईपीएल 2022, केन विलियमसन, सनराइजर्स हैदराबाद,