IPL 2022, SRH vs CSK: 'आते ही काम शुरू कर दिए', महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर छाए, रवींद्र जडेजा जमकर हुए ट्रोल
IPL 2022, SRH vs CSK: 'आते ही काम शुरू कर दिए', महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर छाए, रवींद्र जडेजा जमकर हुए ट्रोल

आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 46वां मैच खेला गया. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) आमने-सामने थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद सीएसके (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 202 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम नहीं कर पायी और 13 रनों से मैच हार गई. महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का सोशल मीडिया पर जलवा नजर आया. वहीं रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को फैंस ने जमकर ट्रोल किया.

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर छाए, रवींद्र जडेजा जमकर हुए ट्रोल

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने जहाँ 57 गेदों पर 99 रनों की पारी खेली. दूसरे सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) ने भी 55 गेंदो पर नाबाद 85 रन बनाए. जिसके कारण सीएसके (CSK) ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवा कर 202 रन बनाए थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के लिए कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने 47 रनों की बेहद अहम पारी खेली. निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) ने आज आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी हैदराबाद की टीम 13 रनों से मैच हार गई. रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का जलवा नजर आया

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/Freak_Hyper_/status/1520820474351341568?s=20&t=0xjlNu2QAXlEgXndX0Xvhw

https://twitter.com/KasthuriShankar/status/1520821630481879041?s=20&t=0xjlNu2QAXlEgXndX0Xvhw

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *