आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 70वां और लीग चरण का आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के 15वें सीजन का आखिरी मुकाबला 22 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्ले-ऑफ की रेस (IPL 2022 Playoffs Race) से बाहर हो चुकी हैं जिससे अब दोनों ही टीमें रविवार को एक दूसरे के खिलाफ अंतिम मुकाबले में इंडियन प्रीमियर लीग सत्र का अंत जीत से करना चाहेंगी। पंजाब पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है जबकि हैदराबाद आठवें पायदान पर है।
पंजाब किंग्स की ये हो सकती बल्लेबाज़ी आक्रमण

मयंक अग्रवाल की टीम के सत्र के प्रदर्शन की बात की जाये तो यह काफी अनिरंतर रहा जिसमें टीम लगातार दो मैच नहीं जीत सकी। आरसीबी को 54 रन से हराने के बाद पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ‘करो या मरो’ के मुकाबले में बल्लेबाजी क्रम के चरमराने से हार मिली। ऐसे में जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन को अगले मैच में टीम के लिए सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं। मौजूदा समय में शिखर धवन बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
पंजाब की बल्लेबाजी इकाई का प्रदर्शन अनिरंतर रहा और अगर उन्हें बड़ा स्कोर बनाना है या फिर बड़े स्कोर का बचाव करना है तो एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा। अगर उसके स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन, शिखर धवन नहीं चल पाते हैं तो पंजाब के पास जितेश शर्मा हैं जो बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं या फिर मैच खत्म कर सकते हैं।
पंजाब किंग्स की ये हो सकती गेंदबाजी आक्रमण

पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए सबसे बड़ा प्लस गेंदबाजी विभाग है क्योंकि अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा और राहुल चाहर का आईपीएल 2022 में अब तक का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। इन गेंदबाजों के अलावा, संदीप शर्मा पावरप्ले में किफायती रहे हैं। वहीं कगिसो राबाडा पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके अलावा पिछले गेम में, अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। सिंह की 7.82 की शानदार इकॉनमी है और उन्होंने डेथ में कई किफायती ओवर फेंके हैं। वहीं चाहर अपनी झोली में कुछ और विकेट लेकर टूर्नामेंट को खत्म करने का लक्ष्य रखेंगे।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपक्षे/शाहरुख खान, लियाम लिविंगस्टोन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह.
