IPL 2022: 3 खिलाड़ी जिन्हें फौरन सनराइजर्स हैदराबाद को कर देना चाहिए रिलीज, अगले सीजन की तैयारी के लिए जरूरी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के प्ले ऑफ से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। टीम पूरी सीरीज में अपनी लय को बरकरार नहीं रख पाई है। शुरुआती दौर में 2 मैच हारने के बाद टीम ने जोरदार वापसी की थी लेकिन टीम अपने 8 वें मैच से एक बार फिर से पुराने ढर्रे पर चली गई। अब मौजूदा समय में टीम के पास 12 अंक व एक मैच हैं। अगर यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) जीत भी जाती है तो भाग्य के भरोसे ही प्ले ऑफ तक पहुंच सकती है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगें कि वो 3 कौन से ऐसे खिलाड़ी हैं जो हार की वजह बने हैं। टीम से इनको तुरंत रिलीज कर देना चाहिए।
1- केन विलियमसन
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) को 14 करोड़ रुपए में रिटेन किया था लेकिन यह टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। पूरे सीजन के कुछ मैचों को छोड़ दिया जाए तो केन विलियमसन का बल्ला खामोश ही रहा। लगातार ओपनिंग साझेदारी के फ्लाप होने से टीम पर दबाव बढ़ता गया और शुरुआती झटकों से उभरने के बाद टीम एक बार फिर से वापस हार की ओर लौट गई।
लगातार 5 जीत के बाद टीम को 5 हार का मुंह देखना पड़ा। इसमें केन विलियमसन की प्रमुख भूमिका रही।IPL के पूरे सीजन के 13 मैचों में सिर्फ 216 रन बनाए हैं। फैंस का मानाना है कि केन विलियमसन को सनराइजर्स को रिलीज कर देना चाहिए और टीम के कप्तान की जिम्मेदारी किसी अन्य को देनी चाहिए।
2- अब्दुल समद
जम्मू कश्मीर के 21 वर्षीय युवा क्रिकेटर का आईपीएल (IPL) के इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम ने उनको दो मैचों में अवसर दिया लेकिन वो अपनी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर सके। टीम ने उनको 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। इसके बदले वो सिर्फ 2 मैचों में सिर्फ 4 रन ही बना सके।
इस बार सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास पर्याप्त गेंदबाज होने से उनको गेंदबाजी में भी बहुत अवसर नहीं मिल सका । सब मिलाकर इस सीजन में वो फ्लाप साबित हुए। फैंस का मानाना है कि इस खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपए में रिटेन कर फ्रेंचाइजी ने बड़ी गलती की थी। फ्रेंचाइजी को चाहिए कि IPL केअगले सीजन में इस खिलाड़ी को रिलीज कर दे।
3- जगदीश सुचित
आईपीएल (IPL) के इस सीजन में जगदीश सुचित (JAGDEESH SUCHIT) का प्रदर्शन निराशा जनक रहा है। वे इस सीजन में काफी मंहगे साबित हुए हैंं। इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उनको 4 मैच में अवसर दिया था लेकिन वो टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। 4 मैचों में उनको सिर्फ 6 विकेट मिले हैं। सबसे खास बात यह रही कि वो बल्लेबाजों पर प्रभाव डालने में नाकाम रहे। सनराइजर्स हैदराबाद ने उनको 20 लाख रुपए की बेस प्राइज में लिया था। फैंस का मानना है कि इस खिलाड़ी को अगले सीजन में रिलीज कर दिया जाना चाहिए।
Tags: अब्दुल समद, आईपीएल 2022, केन विलियमसन, सनराइजर्स हैदराबाद,