IPL 2022: शुभमन गिल ने की सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी, आईपीएल में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

गुजरात टाइटंस (GT) के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (SUBMAN GILL) ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी कर फैंस का दिल जीत लिया है। मंंगलवार को गिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मुकाबले में 49 गेंद पर 64 रन की नाबाद पारी खेली, जिसके चलते गुजरात टाइटंस की टीम प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है। मैच में जीत के साथ शुभमन गिल ने आईपीएल (IPL) के इतिहास में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। शुभमन गिल ऐसा करने वाले आईपीएल के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
अब तक गुजरात टाइटंस की ओर से बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

आईपीएल (IPL) में गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (SUBMAN GILL) ने अपनी टीम के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए है। बीच के कुछ मैचों में उनके न चलने से उनके खराब फार्म की चर्चा शुरू हो गई थी लेकिन शुभमन गिल ने जोरदार वापसी की है। उन्होंने अब तक इस सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से 12 मैचों में 384 रन बनाए हैं। इस सीजन में उनका अधिकतम स्कोर 96 रन है।
उनकी बल्लेबाजी को देखते हुए पूर्व क्रिकेटरों समेत फैंस भी उनके खेल की तारीफ करते हैं लेकिन कुछ लोग उनपर धीमी गति से बल्लेबाजी करने का आरोप भी लगाते हैं। मंगलवार को एक बार फिर से शुभमन गिल (SUBMAN GILL) ने अपने 49 गेंदों पर 64 रन की नाबाद पारी खेलकर साबित किया है। इसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है।
शुभमन गिल ने की सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड की बराबरी

दरअसल शुभमन गिल (SUBMAN GILL) गुजरात टाइटंस के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आए और49 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली। एक ओर से जहां विकेट गिर रहे थे तो दूसरी ओर से अकेले शुभमन गिल अपने विकेट को बचाने के साथ रन बनाने में कामयाब दिखे और अंत में नाबाद लौटे।
इससे पहले पारी की शुरुआत से अंत तक बल्लेबाजी सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही की है। सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ पारी की शुरुआत से अंत तक बल्लेबाजी की थी। अब गिल ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। मैच में शुभमन गिल के अलावा राशिद खान (RASHID KHAN) ने शानदार गेंदबाजी की थी, जिसके चलते लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 82 रन पर ढेर हो गई।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, शुभमन गिल, सचिन तेंदुलकर,