IPL 2022, KKR vs DC: श्रेयस अय्यर ने इन 2 खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार, अगले मैच को लेकर दिया संकेत

By Shadab Ahmad On April 11th, 2022
IPL 2022, LSG vs KKR: श्रेयस अय्यर ने इन 2 खिलाड़ियो को बताया हार का जिम्मेदार, बताया कैसे टीम कर रही है लगातार गलती

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को टीम ने 44 रनों से हरा दिया। मैच के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने हार का जिम्मेदार दो खिलाड़ियों को बताया है। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की जमकर तारीफ की।

बड़े स्कोर के सामने नहीं टिक सके कोलकाता नाईट राइडर्स के बल्लेबाज

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने टॉस हारने के बाद गेंदबाजी की शुरुआत सही नहीं रही। गेंदबाज पृथ्वी शॉ व डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) को आउट करने व रन रोकने में विफल रहे। टीम की ओर से शुरुआती 9 ओवर 8 अलग-अलग गेंदबाजों से कराए गए। इसके बाद भी विकेट नहीं मिल सके और दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे। यही हाल 215 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की टीम का रहा।

अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) एक बार फिर से फेल हुए तो वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) भी कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंद पर शानदार 54 रन बनाए लेकिन वह टीम को जीत की ओर नहीं ले जा सके। आंद्रे रसेल (ANDRE  RUSSELL) और नीतीश राणा (NITISH RANA) ने टीम को संकट से उभारने की कोशिश की लेकिन उभार नहीं सके। इसके बाद 1-1 कर विकेट गिरते गए और अंत में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) 46 रनों से मैच हार गई।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा नहीं मिली अच्छी शुरुआत

कोलकाता नाईट राइटडर्स (KKR ) के कप्तान श्रेयस अय्यर (SHEYAS IYER) ने कहा कि बल्लेबाजी की शुरुआत अच्छी न होने के बावजूद हम बीच में अच्छा खेले। श्रेयस अय्यर ने कहा कि-

” पहले ओवर से ही दिल्ली ने अच्छी शुरुआत की। पृथ्वी ने गेंदबाजों को संभाला। सच कहूं तो हमें पता नहीं था कि उस समय क्या करना है। विकेट वास्तव में अच्छा खेल रहा था। उन्होंने शुरुआत में अच्छी साझेदारी की और लय को आगे बढ़ाया। वास्तव में एक अच्छी बल्लेबाजी पिच की तरह लग रही थी। हमने लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन गेम जीते हैं, लेकिन आज कुछ खास नहीं रहा।”

” हम जो सकारात्मकता ले सकते हैं – वह इरादा जो हमने दिखाया। भले ही हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली, लेकिन मध्य चरण में हमने 7 से 15 ओवर तक वास्तव में अच्छा खेला। उसके बाद हम 12rpo के रन रेट को जारी रखना चाहते थे। एक बल्लेबाज के रूप में ऐसा करना कोई मुश्किल काम नहीं है लेकिन अगर आप पारी को अच्छी तरह से गति देते हैं, खासकर बीच के ओवरों में, तो हम इसे आगे बढ़ा सकते हैं।”

Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाईट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, श्रेयस अय्यर,