IPL 2022: श्रेयस अय्यर ने अगर नहीं की होती ये 3 गलतियां तो कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम खेलती प्लेऑफ

श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) वाली कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सीजन में फैंस को निराश किया है। टीम ने आईपीएल की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन बीच में टीम बिल्कुल फ्लाप हो गई। अब टीम की हालत यह है कि कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम प्ले ऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है। इसमें कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रमुख भूमिका निभाई है। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि श्रेयस अय्यर की वो कौन सी तीन गलतियां हैं जिनकी वजह से टीम को लगातार हार का मुंह देखना पड़ा है।
1- वेंकटेश अय्यर का सही इस्तेमाल न करना

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम है लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की लगातार गलतियों से टीम को प्ले ऑफ से बाहर होने की कगार पर खड़ी है। शुरुआती मैचों में कप्तान टीम के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) के न चलने पर इनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर लगातार प्रयोग किया गया।
पहले अब तक कोलकाता ने खेल 12 मैचों में वेंकटेश का बल्लेबाजी क्रम 5 बार बदला है। शुरुआती मैचों में उनको सलामी बल्लेबाज के रूप में भेजा गया। इसके बाद इनका प्रयोग मिडिल आर्डर में किया गया। कुछ मैचों में उनको फिनिशर के रोल में भेजा गया। इसके साथ अब एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर भेज जा रहे हैं। इस बार-बार बदलते क्रम से टीम को काफी नुकसान हुआ है।
2- पैट कमिंस को लगातार बाहर रखना

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने अब तक इस सीजन में 12 मैच खेले हैं। इसमें से 5 मैचों में ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के दायें हाथ के गेंदबाज पैट कमिंस (PAT CUMMINS) को खेलने का मौका मिला है। जिसमें पैट कमिंस ने 7 विकेट लिए हैं हैं। टीम की हार का एक बड़ी वजह यह भी रही है कि लगातार ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को टीम में नहीं खिलाया गया।
जबकि इस गेंदबाज के पास आईपीएल के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का अच्छा अनुभव है। साथ ही इनकी गेंदबाजी में भी काफी पैनापन है, पिछले मैच में पैट कमिंस 3 विकेट लेकर मैच को जिताने में कामयाब रहे। इस सबके बाद भी कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनको लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा। यह हार की बड़ी वजह बना है।
3- प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव करना

आईपीएल में सबसे ज्यादा प्रयोग करने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) रही है। अब तक टीम ने कोई ऐसे दो मैच नहीं खेले हैं जिसमें प्लेइंग इलेवन एक ही रही हो। कप्तान श्रेयस अय्यर ने हर मैच में अलग प्लेइंग इलेवन के साथ मैच खेला है। इसका परिणाम यह हुआ कि पूरे सीजन में टीम सेट नहीं हो पाई।
कई बार अंजिक्स रहाणे को अंदर बाहर किया गया। पिछले मैच में तो कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने 5 बदलाव किए थे। हार बार के लगातार बदलाव व प्रयोग से जीत एकजुट होकर प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सकी। जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा है।
Tags: आईपीएल 2022, कोलकाता नाइट राइडर्स, श्रेयस अय्यर,