IPL 2022, KKR vs DC: कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाड़ियों ने जमकर लगाए ठुमके, मिलियन डॉलर डांस का वीडियो वायरल

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के खिलाड़ियों ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होने वाले मैच से पहले जमकर ठुमके लगाए हैं। इस ठुमके को मिलियन डॉलर डॉस बताया है। हालांकि दोनों टीमों का मैच शुरू हो चुका है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बनाए हैं।
जिम के दौरान डांंस कर रहे हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)ने मैच से पहले अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) और कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के ट्रेनिंग सेशन के दौरान जिम में जमकर डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। बैकग्राउंड में इंग्लिश गाना बज रहा है
जिसपर पहले से श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) डांस के मूव्स करते हुए झूम रहे हैं। थोड़ी देर बाद आंद्रे रसेल (Andre Russell) भी इस डांस में शामिल हो जाते हैं। कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने इस वीडियो का कैप्शन लिखा कि ‘एक मिलियन डॉलर का डांस देखने के लिए हो जाइए तैयार।’ इस पर फैंस ने तरह- तरह की प्रतिक्रियाएं दी है।
कोलकाता नाईट राइडर्स के सामने दिल्ली ने रखा है 216 रन का विशाल स्कोर
रविवार को खेले गए मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC)ने पृथ्वी शॉ (PRITHVI SAV) के 29 गेंद पर 51 रन व डेविड वार्नर (DAVID WARNER)के 45 गेंद पर 61 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है।
हालांकि कोलकाता के पस भी काफी लंबी बल्लेबाजी है। कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER), वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER), सैम बिलिंग्स (SAM BILLING),अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE), नीतीश राणा (NITISH RANA), पैट कमिंस (PAT COMMINS), आंद्र रसेल (ANDRE RUSSELL) जैसे बल्लेबाज है। फिर से 215 रन के बड़े स्कोर को चेस करने में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) को मशक्कतों का सामना करना तय है।