IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के लिए शिवम दूबे हुए फेल मगर चेन्नई सुपर किंग्स के बने सुपरस्टार, जानिए उसकी वजह

By Shadab Ahmad On April 13th, 2022
शिवम दूबे इस वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कर रहे हैं छक्कों की बारिश

आईपीएल (IPL) के पिछले दो सीजन में फ्लाप रहे शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) इस सीजन में धूम मचा रखी है। अब तक वो 5 मैचों में 207 रन बना चुके हैं। हालांकि पिछले तीन सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल (RR) की ओर से खेलते समय उनका बल्ला नहीं चला था लेकिन इस सीजन में उन्होंने छक्कों की बरसात लगा रखी है। फैंस सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि चेन्नई में आते ही शिवम दूबे  (SHIVAM DUBE)ने स्पीड पकड़ ली।

घरेलू क्रिकेट में शिवम दूबे का रहा है शानदार प्रदर्शन

शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) बेहतरीन खिलाड़ी हैं इसमें कोई शक नहीं है। वो घरेलू क्रिकेट के सफल बल्लेबाजों में एक माने जाते हैं लेकिन आईपीएल में पिछले तीन सीजन तक वो कुछ खास नहीं कर सके थे। वर्ष 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए 4 पारियों में मात्र 24 रन का योगदान किया था। इसके बाद वर्ष 2020 में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ खेलते हुए उन्होंने 11 पारियों में मात्र 129 रन ही बना सके।

इसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने साथ जुड़कर शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने 9 मैच में 230 रन बनाए। इस वर्ष ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उनको खरीदा। इस वर्ष उनको चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने खरीदा है। अब तक 5 मैचों में उन्होंने 176 की स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं, इसमें उनके 2 शानदार अर्द्धशतक भी शामिल हैं।

शिवम दूबे ने कहा टीम मैनेजमेंट की सुरक्षा से सब हुआ संभव

चेन्रई सुपर किंग्स(CSK) की पहली जीत के बाद मंगलवार को शिवम दूबे (SHIVAM DUBE) ने बताया है कि मैं वो जीचें करने में सफल हुआ जो पिछले काफी दिनों से सोच रहा था। वे जीचें जो मैं घरेलू और रणजी स्तर पर कर रहा था लेकिन आईपीएल (IPL) में नहीं कर पा रहा था।

उन्होंने बताया है कि मैं संतुलन बनाए रखने का प्रयास कर रहा था, अधिक सोच नहीं रहा था मैं अपने बेसिक खेल पर चल रहा था, कुछ अलग नहीं कर रहा था लेकिन मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है कि अब मैं पहले से बेहतर खेल रहा हूं। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट ने उनको सुरक्षा दी साथ ही मैंने अपने खेल को दिखाया। मुझे जिस गेंद पर लगा कि हिट करना चाहिए मैंने किया और शॉट खेलने में सफलता भी मिली है।

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, शिवम दूबे,