आईपीएल (IPL 2022) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और भारतीय टीम (Indian Team) के स्टार ओपनर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को शानदार बल्लेबाजी करने के दुनिया जानती है। धवन ने आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन उनकी टीम पंजाब प्लेऑफ (Playoff) में नहीं पहुंच पाई।
शिखर धवन का वायरल पोस्ट

भारत के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्लेऑफ से पहले ही आईपीएल (IPL) से बाहर होने के बाद धवन ने अपने घर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी लात घूसों से पिटाई हो रही है। वीडियो शेयर करते ही कामेंट्स की लाइन लग गई चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है इस वीडियो की पूरी कहानी।
ये रही असल वजह

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में पंजाब किंग्स का सफ़र प्लेऑफ में जाने से पहले ही खत्म हो गया था। जिसके बाद धवन अपने घर वापस लौट गए। इसी बीच उनके घर पहुंचने पर पिता मोहिंदर पॉल धवन (Mohinder Pal Dhawan) ने अपना सारा गुस्सा शिकार पर उतार दिया और सबके सामने उनकी तबाड़तोड़ तरीके से पिटाई करने लगे। शिखर धवन ने इस वीडियो के लिए कैप्शन में लिखा कि मेरे पिताजी के लिए नॉक आउट में क्वालिफाइ नहीं होने का ये मतलब है और हंसने की इमोजी का इस्तेमाल किया है। इस सीजन में पंजाब की टीम छठे नंबर पर रही।
दरअसल इस वीडियों में उनकी लात घूसों से पिटाई करते हुए शख्स कोई और नहीं उनके पिताजी हैं। वे मजाकिया अंदाज में एक्टिंग करते हुए उनके प्लेऑफ से पहले बाहर हो जाने के लिए चलते पिटाई करने की एक्टिंग कर रहे हैं। उनकी एक्टिंग देखकर हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट लिखा कि बापू तो तेरे से भी ऊपर का एक्टर निकले, वाह क्या बात है। कॉमेंटेटर गौरव कपूर ने भी लिखा “हा हा हा फुल परर्फॉर्मर फैमली।”
टी-20 टीम से भी बाहर

IPL के बाद भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज खेलनी है। 9 जून से शुरू होने जा रही इस घरेलू सीरीज में शिखर धवन को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया, क्योंकि चर्चा थी कि उन्हें कप्तान बनाया जाएगा, लेकिन केएल को टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई है।
शिखर श्रीलंका के खिलाफ टीम के कप्तान थे। उस वक्त राहुल द्रविड़ ‘बी टीम’ के कोच बनकर साथ गए थे। टेस्ट टीम से पहले ही बाहर चल रहे धवन अब वनडे के बाद टी-20 टीम से भी बाहर हो गए।
View this post on Instagram
