चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी को पहले से 30 गुना रकम दिया, लेकिन अब हुआ फेल
ipl-2022-RUTURAJ GAIKWAD CSK

आईपीएल (IPL) में पिछले सीजन में ऑरेज कैप रहे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाड़ी के फ्लाप शो पर उंगलियांं उठ रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की फ्रेंचाइजी ने उनके पिछले वर्ष के प्रदर्शन को देखते हुए इस वर्ष 30 गुना अधिक रकम पर रिटेन किया था लेकिन इस वर्ष अभी तक हुए 4 मैचों में उनका बल्ला चल नहीं पाया है। अब इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग (BRAD HOGG) ने सलाह दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स के रितुराज ने 4 मैच में बनाए हैं 18 रन

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने आईपीएल (IPL) के पिछले सीजन में ऑरेंज कैप जीती थी। उन्होंने 16 मैचों में 635 रन बनाते हुए एक शतक व 5 अर्द्धशतक लगाए थे। इससे पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के जीत की राह आसान हो गई थी। इसको देखते हुए इस वर्ष के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की फ्रेंचाइजी ने उनको रिटेन किया था।

वर्ष 2019 से 2021 तक फ्रेंचाइजी उनको 20 लाख रुपए में लेती थी लेकिन इस बार उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उनको 6 करोड़ रुपए यानी कि 30 गुना ज्यादा में रिटेन किया था लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन निराशा जनक रहा है। पिछले 4 मैचों में रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने मात्र 18 रन बनाए हैं। उन्होंने चार मैचों  में 0, 1,1 व 16 रन की पारी खेली है।

अब ऑस्ट्रलिया के क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने सुझाए टिप्स

ब्रैड हॉग ने कहा है  कि

“ऋतुराज को चेन्नई के लिए खेलते समय टीम इंडिया की जर्सी के बारे मे नहीं सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते समय यह बल्लेबाज भारतीय टीम को लेकर चिंतित होगा, तो उसे समस्या आएगी। बजाय इसके वह यह सोचें कि वह चेन्नई के लिए ज्यादा से ज्यादा क्या हासिल कर सकते हैं। बेहतर यही है कि जो चुनौती फिलहाल आपके हाथ में है, आप पूर तरह से उसी पर ध्यान केंद्रित करो”

पूर्व लेग स्पिनर ब्रैड हॉग ने कहा कि

“चेन्नई  सुपर किंग्स (CSK) लगातार चार मैच हार चुकी है। मैचों में तो हर विभाग में वह पिछड़ी है और रितुराज मुंबई के उछाल भरे पिचों पर संघर्ष कर रहे हैं। रितुराज तय नहीं कर सके कि कट शॉट खेलना है या बैकफुट ड्राइव लगाना है। यही वजह है कि ऑफ स्ंटप के बाहर जाती गेंदों पर बहुत ही परेशानी में हैं और गेंदबाजों को मौके दे रहे हैं।”

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *