आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आज मैच नंबर 5 खेला गया. पूणे के एमसीए स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीमें आमने-सामने नजर आई. जहाँ पर केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद नहीं कर पाई और कप्तान की गलती से 61 रनों से मैच हार गई.
राजस्थान रॉयल्स ने दिया था 211 रनों का बड़ा लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने शानदार अदांज में 35 रन बनाए. जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (YASHSVI JAISWAL) ने भी 20 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान संजू सैमसन ने मात्र 27 गेंदो में ही 55 रन बना डाले. वहीं देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) ने 41 रनों की शानदार पारी खेली.
शिमरॉन हेटमायर (SHIMRON HETMYER) ने भी अंत में 32 रन बनाए. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) का फैसला एकदम गलत साबित हो गया. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उमरान मलिक (UMRAN MALIK) और टी नटराजन ने 2-2 विकेट तो वहीं भुवनेश्वर कुमार (BHUVNESHWAR KUMAR) और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है.
केन विलियमसन की गलती से हैदराबाद को मिली 61 रनों से हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) 2 रन तो वहीं राहुल त्रिपाठी और निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए. वहीं अभिषेक शर्मा ने 9 रन जबकि अब्दुल समद (ABDUL SAMAD) ने भी मात्र 4 रन जोड़े. एडन मार्क्रम ने अकेले लड़ते हुए नाबाद 57 रन बनाए. अंत में वाशिंगटन सुंदर ने भी 40 रन बनाए.
लेकिन इन दोनों को किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. जिसके कारण ही उनकी टीम मैच 61 रनो से हार गई. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) का पहले गेंदबाजी करने का फैसला टीम को भारी पड़ गया. राजस्थान रॉयल्स के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिया. वहीं युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने 3 विकेट अपने नाम किया. जबकि ट्रेंट बोल्ट (TRENT BOULT) ने भी 2 विकेट अपने नाम किया.

