मैदान पर ही आपस में भिड़े रियान पराग और हर्षल पटेल, एक दुसरे को देने लगे गालियां, हाथापाई तक की आई नौबत
मैदान पर ही आपस में भिड़े रियान पराग और हर्षल पटेल, एक दुसरे को देने लगे गालियां, हाथापाई तक की आई नौबत

आईपीएल (IPL) के 39 वां मैच RR VS RCB के बीच खेला गया। मैच क्रिकेट के इतिहास में एक काले अध्याय को जोड़ गया। मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR)  के रियान पराग (RIYAN PARAG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) के बीच कहा सुनी के बाद मामाला गाली-गलौज तक आ गया। इतना ही नहीं अगर अन्य खिलाड़ी न पास न होते तो हाथापाई की नौबत आनी तय थी। कारण यह कि दोनों खिलाड़ी हाथापाई करने के लिए आगे बढ़ चुके थे।

रियान पराग ने अर्द्धशतक जड़ टीम राजस्थान रॉयल्स को जिताया

RR VS RCB के मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 144 रन का स्कोर बनाया था। हालांकि टीम के शुरुआती बल्लेबाज कुछ विशेष नहीं कर सके थे। पहले 3 विकेट 34 रन पर गिर गए थे।

बाद में बल्लेबाजी करने आए रियान पराग (RIYAN PARAG) ने टिक कर खेलते हुए 31 गेंदों पर 56 रन की शानदार पारी।RR VS RCB के मैच में पहली पारी के अंतिम ओवर में रियान पराग (RIYAN PARAG) ने हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) के ओवर में  18 रन बनाए थे, इसी के बाद हर्षल पटेल ने उनको कुछ कह दिया था।

हर्षल पटेल के बोलते ही शुरू हो गई थी बहस

दरअसल RR VS RCB के मैच में रियान पराग (RIYAN PARAG) ने हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) के के ओवर में जब 18 रन बना लिए तो इनका इकोनामी बिगड़ गया। उन्होंन पहले 3 ओवरों में मात्र 15 रन दिए थे लेकिन जब आखिरी ओवर में 18 रन बन गए तो उनके 4 ओवरों में 33 रन बन गया, जिस पर हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) के ने आपा खोते हुए रियान पराग (RIYAN PARAG) को कुछ कह दिया।

इस पर रियान पराग ने भी कुछ कह दिया और गाली गलौच के साथ बहस शुरु हो गई । बहस इतनी गंभीर हो गई कि दोनों खिलाड़ी हाथापाई की नौबत पर उतर आए। भला हो कि साथी खिलाड़ियों ने बीच बचाव कर दोनों खिलाड़ियों को हटाया, हालांकि तक यह घटना आईपीएल (IPL) के काले अध्याय में जुड़ चुकी थी

यह भी पढ़ें: SRH VS GT, IPL 2022: लगातार जीत के बाद गुुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को सता रहा है ये डर, बोले हर रोज लगता है इसी बात का डर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *