IPL 2022, RR vs MI: 9वें मैच में खुला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के जीत का खाता, रोमांचक मैच में 5 विकेट से जीता

IPL 2022, RR vs MI: 9वें मैच में खुला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के जीत का खाता, रोमांचक मैच में 5 विकेट से जीता

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 44वां मैच आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने थी. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 158 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 5 विकेट से करके सीजन की पहली जीत दर्ज की है.

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दिया था 159 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने 67 रनों की बेहद अहम पारी खेली. उनका साथ देते हुए देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) ने 15 रन तो वहीं कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने मात्र 7 गेंदो में 16 रन बनाए. डेरिल मिचेल (DARYL MITCHELL) ने धीमी बल्लेबाजी करते हुए 17 रन जोड़े.

अंत में रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने भी आक्रामक अंदाज में 21 रन बनाए. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 158 रन बनाए. मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए गेंदबाजी में ऋतिक शौकीन (HRITHIK SHOKEEN) ने 2 विकेट तो वहीं रिली मेरेडिथ ने भी 2 विकेट झटके. इनका साथ देते हुए डेनियल सैम्स (DANIEL SAMS) और कुमार कार्तिकेय ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

मुंबई इंडियंस की टीम ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) आज मात्र 2 रन बना कर पवेलियन लौट गए. जबकि ईशान किशन ने 26 रनों की बेहद अहम पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने 51 रन बनाए. वहीं उभरते हुए सितारे तिलक वर्मा (TILAK VARMA) ने भी 35 रनों की अहम पारी खेली.

अंत में टिम डेविड (TIM DAVID) ने भी 20 रन बनाए. जिसके कारण ही मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. जिसके साथ ही टीम ने सीजन में पहली जीत दर्ज की है. राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *