IPL 2022, RR vs MI: रोहित शर्मा की इस बड़ी गलती के कारण रोमांचक मैच में हारी मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स लगातार दूसरा मैच जीता

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 9वां मुकाबला खेला गया. जहाँ पर राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीमें आमने-सामने नजर आई. जहाँ रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) ने 20 ओवर में 193 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस की टीम नहीं कर पाई और 23 रनों से हार गई. रोहित शर्मा की गलती टीम को भारी पड़ गई.
राजस्थान रॉयल्स ने बनाया 193 रनों का स्कोर
IPL 2022 RR vs MI ROHIT SHARMA
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की शुरूआत खराब रही. जहाँ यशस्वी जायसवाल 1 रन तो वहीं देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) ने मात्र 7 रन ही बनाए. लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 100 रन बनाए. तो वहीं कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने 30 रनों की पारी खेली. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए शिमरॉन हेटमायर ने ताबड़तोड़ अंदाज में मात्र 13 गेंदे खेलकर ही 35 रन बना डाले.
अंत में टीम तेजी से रन नहीं सके, जिसके कारण राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 193 रन बनाए. मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने 3 विकेट तो वहीं किरोन पोलॉर्ड (KIERON POLLARD) ने 1 विकेट अपने नाम किया. इसके साथ ही टाइमल मिल्स ने भी 3 विकेट झटके. वहीं बसिल थम्पी सबसे मंहगे साबित हुए.
रोहित शर्मा की गलती से हारी मुंबई इंडियंस
IPL 2022 RR vs MI ROHIT SHARMA
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) बेहद खराब शॉट खेलकर 10 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. वहीं अनमोलप्रीत सिंह भी 5 रन ही बना पाए. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने 54 रनों की अहम पारी खेली. वहीं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने भी 61 रन बनाए.
अंत में किरोन पोलॉर्ड ने 22 रन बनाकर मैच को रोमांचक जरूर बनाया. लेकिन उसके बाद भी मुंबई इंडियंस की टीम मैच 23 रनों से हार गई. राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट(TRENT BOULT), प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन और नवदीप सैनी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. वहीं युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने 2 विकेट हासिल किया.
Tags: किरोन पोलॉर्ड, मुंबई इंडियस, राजस्थान रॉयल्स, रोहित शर्मा,