आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 44वां मैच खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) आमने-सामने थी. रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 158 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) ने 5 विकेट से करके सीजन की पहली जीत दर्ज की है. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.
मुंबई इंडियंस ने पॉइटंस टेबल को बनाया मजेदार
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने 67 रनों की बेहद अहम पारी खेली. अंत में रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने भी आक्रामक अंदाज में 21 रन बनाए. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 158 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए सूर्यकुमार यादव ने 51 रन बनाए. वहीं उभरते हुए सितारे तिलक वर्मा (TILAK VARMA) ने भी 35 रनों की अहम पारी खेली. जिसके कारण ही मुंबई की टीम ने 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. हार के बाद भी राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइटंस टेबल में नंबर 2 पर नजर आ रही है. आखिरी स्थान पर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नजर आ रही है.
गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंटस टेबल में टॉप पर बरकरार
टेबल में पहले स्थान पर अब गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम अब नंबर 4 पर नजर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम इस रेस में नंबर 6 पर नजर आ रही है. लखनऊ सुपरजांयट की टीम इस रेस में नंबर 3 पर नजर आ रही है.
इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम 5वें नंबर पर नजर आ रही है. पंजाब किंग्स की टीम नंबर 7 पर नजर आ रही है. पॉइटंस टेबल में नंबर 9 पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम बनी हुई हैं. केकेआर (KKR) की टीम नंबर 8 पर नजर आ रही है.
