IPL 2022, RR vs GT: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच में जाने कैसा रहेगा पिच का हाल, क्या पार हो पाएगा 200 का आंकड़ा

By Twinkle Chaturvedi On May 24th, 2022
IPL 2022, RR vs GT: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच में जाने कैसा रहेगा पिच का हाल, क्या पार हो पाएगा 200 का आंकड़ा

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। गुजरात टाइटंस (GT) 20 अंक, राजस्थान रॉयल्स (RR) 18 अंक, लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) 18 अंक और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 14 अंकों के साथ ये चार टीमें है जिन्होने इस सीजन प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई हैं। आईपीएल क्वालिफायर-1 का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच 24 मई 2022 को कोलकत्ता के ईडन गार्डन (EDEN GARDEN) में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी सीधे आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश करेगी।

गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स क्वालिफायर-1 मैच पिच रिपोर्ट

Eden Gardens in Kolkata

आईपीएल 2022 सीजन के लीग चरण के सभी मुकाबले महाराष्ट्र के चार अलग-अलग स्टेडियम में खेले गए थे। क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मैच दोनो कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीजन इस मैदान में एक भी मैच नहीं खेले गए है इसलिए इस सीजन के संदर्भ में कोई भी रिकॉर्ड मौजूद नहीं हैं। ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।

जैसे ही मैच आगे बढ़ते जाता है यहां स्पिनरों को मदद मिलना शुरू हो जाता हैं, और पारी की शुरूआत में इस पिच में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी क्योंकि इस पिच की मिट्टी बदल गई हैं। इस पिच का सर्वोच्तम स्कोर 232 है। इस मैदान में 78 आईपीएल मैच खेले गए है। जिनमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 बार टीम जीती है और चेस करते हुए 47 बार टीम ने मुकाबले अपने पक्ष में किए हैं। यहां 6 बार आईपीएल प्लेऑफ के मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 बार टीम ने मुकाबले जीते हैं।

आईपीएल क्वालिफायर-1 के लिए गुजरात और राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन

RR vs GT Highlights, IPL 2022: GT win by 37 runs; Hardik shines in all 3 departments | Cricket News – India TV

गुजरात टाइटंस-  शुभमन गिल, ऋध्दिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड मिलर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, सांई सुदर्शन, लॉकी फर्गुयस्न, मोहम्मद शमी, राशिद खान, यश दयाल, अलजारी जोसैफ।

राजस्थान रॉयल्स-  यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमॉयर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिध्द कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ऑबेड मैकॉय।

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल क्वालिफायर-1, गुजरात टाइटन्स, राजस्थान रायॅल्स, संजू सैमसन, हार्दिक पंडया,