IPL 2022, RR vs GT: क्वालिफायर-1 में इन 2 बड़े बदलाव के साथ उतरेगी गुजरात टाइटंस, शामिल होगा यह खिलाड़ी जो बनेगा मैच विनर

By Twinkle Chaturvedi On May 24th, 2022
IPL 2022, RR vs GT: क्वालिफायर-1 में इन 2 बड़े बदलाव के साथ उतरेगी गुजरात टाइटंस, शामिल होगा यह खिलाड़ी जो बनेगा मैच विनर

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। आईपीएल क्वालिफायर-1 का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच 24 मई 2022 को कोलकाता के ईडन गार्डन (EDEN GARDEN) में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी सीधे आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश करेगी। गुजरात टाइटंस ने इस सीजन 14 मैचों में से 10 मैचों में जीत हासिल की हैं और इस सीजन की सबसे सफल टीम बनकर उभरी हैं।

पिछले मुकाबले में हार के बाद क्वालिफायर-1 इन बदलावों के साथ उतरेगी गुजरात टाइटंस

Indian Premier League 2022: Coaches Feel Sai Sudharsan Has talent To Go Places | Cricket News

गुजरात टाइटंस ने अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 8 विकटों से  हारा था। बल्लेबाजी में हार्दिक पंड्या के 62 रन और डेविड मिलर के 34 रनों से गुजरात 20 ओवर में 168 के स्कोर पर पहुंची थी। बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी ने 18 ओवर में ही 170 रन बना लिए। जिससे गुजरात मैच हार गई थी।

क्वालिफायर-1 मुकाबला गुजरात टाइटंस के लिए बहुत अहम है क्योंकि पहली बार टीम इस लीग का हिस्सा बनी हैं और वो यह मुकाबला जीतकर सीधे फाइनल में जाना चाहेगी। पिछले मुकाबले में मैथ्यू वैड खेलते नजर आए थे उनकी जगह टीम में सांई सुदर्शन को मौका मिल सकता हैं। गेंदबाजी में सांई किशोर की जगह अल्जारी जोसेफ टीम में वापसी करते दिख सकते हैं। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स लीग चरण के मुकाबलों में एक बार टकराई थी जिसमें कप्तान हार्दिक पंड्या के नाबाद 87 रन, लॉकी फर्गुसन के 4 ओवर में 3 विकेट और युवा यश दयाल के 4 ओवर में 3 विकेट से गुजरात ने राजस्थान को 37 रनों से शिकस्त दी थी।

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2022 Live, GT vs MI: 5 Reasons Why GT Can Win Today's IPL Match Against MI

आईपीएल क्वालिफायर-1 में राजस्थान के खिलाफ गुजरात टाइटंस शुभमन गिल और ऋध्दिमान साहा के ओपनिंग जोड़ी के साथ ही उतरती नज़र आएगी। मिडिल आर्डर को डेविड मिलर, कप्तान हार्दिक पंड्या, राहुल तेवतिया और युवा बल्लेबाज सांई सुदर्शन संभालते दिखेंगे। गुजरात टाइटंस इस सीजन अपने घातक गेंदबाजी अटैक के लिए जानी जाती हैं। गेंदबाजी क्रम लॉकी फर्गुसन, मोहम्मद शमी, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ और यश दयाल के शानदार बॉलिंग अटैक से पूरा होगा।

शुभमन गिल, ऋध्दिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड मिलर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, सांई सुदर्शन, लॉकी फर्गुसन, मोहम्मद शमी, राशिद खान, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ।

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल क्वालिफायर-1, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रायॅल्स,