IPL 2022, RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स की टीम दिल्ली के खिलाफ इस खिलाड़ी को करेगी बहुत ज्यादा मिस, टीम पर पड़ेगा भारी

आईपीएल 2022 (IPL) के 15वें सीजन के 58वें मुकाबले में 11 मई को संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मुक़ाबला मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन में ये दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे के ख़िलाफ़ भिड़ती नजर आएगी। इससे पहले जब मैदान पर ये दोनों टीमें आमने सामने थी तब राजस्थान ने दिल्ली को 15 रनो से मात दी थी। लेकिन इस मैच में राजस्थान का स्टार खिलाड़ी अपने वतन लौट चुका है ऐसे में राजस्थान टीम को उसकी कमी खलेगी आइये देखते है।
राजस्थान रॉयल्स के शिमरोन हेटमायर इस वज़ह से लौटे अपने वतन

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे कैरिबियाई क्रिकेटर शिमरॉन हेटमायर पहली बार पिता बने हैं। इस वज़ह से उन्होंने चल रहे आईपीएल से कुछ मैचों का ब्रेक ले लिया है। वहां वतन में हेटमायर की पत्नी मां बनने वाली थी। ऐसे में शिमरॉन हेटमायर आईपीएल का बायो बबल छोड़कर अपनी पत्नी के पास पहुंचे और पिता बनने के बाद ही बच्चे की तस्वीर भी शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अपने बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया और अपनी पत्नी के लिए लिखा है कि वो उनसे बेहद प्यार करते हैं।
राजस्थान रॉयल्स की टीम पर पड़ेगा भारी असर

आईपीएल 2022 के इस मौजूदा सीजन में राजस्थान की तरफ से खेल रहे हेटमायर अभी तक जबरदस्त फॉर्म में है। वह टीम को अकेले दम पर कई मैच जीता चुके हैं। हेटमायर राजस्थान के मध्यक्रम को संभालने के साथ-साथ तेज गति से रन बना रहे हैं और मैच फिनिश कर रहे हैं। हेटमायर इस सीजन में 11 मैचों में 72.75 की औसत और 166.29 की स्ट्राइक रेट से 291 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 21 छक्के लगाए हैं।
ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने मैच जीताऊ खिलाडी को खोना किसी सदमे से काम नहीं है। राजस्थान रॉयल्स का इस समय यही उद्देश्य होगा की जल्दी से अपने 2 मैच जीत कर प्ले ऑफ़ का टिकट कन्फर्म करा लें। इसके लिए राजस्थान की टीम को अपने बेस्ट खिलाड़ी को मैदान पर उतरने की ज़रुरत है। टीम को शिमरॉन हेटमायेर की कमी ज़रूर खलेगी। ऐसे में उनकी जगह रसी वैन डर डूसेन या डेरिल मिशेल को मौका दिया जा सकता है।
Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, शिमरोन हेटमायर,