IPL 2022, RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में क्या भूमिका निभाएगा मौसम? जानिए अहम मैच की मौसम रिपोर्ट

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 68वां मुकाबला शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। संजू सैमसन (Sanju Samson) की राजस्थान टीम पॉइंट्स टेबल में 16 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है और इस जीत के साथ वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं, एमएस धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई टीम पॉइंट्स टेबल में 8 अंको के साथ 9 वें स्थान पर है। अपने आखिरी मैच में चेन्नई शानदार प्रदर्शन करने चाहेगी।
राजस्थान रॉयल्स की नज़रे टॉप 2 की ओर

संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन आखिरी के कुछ मैच हारे। अगर टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को हरा देती है तो वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर होगी। टीम की नेट रेट काफी अच्छी है।
वह सीएसके को हराकर लखनऊ को भी पीछे छोड़ना चाहेगी, और दूसरे स्थान पर आकर क्वालीफायर 1 मैच खेलना चाहेगी। टॉप 2 टीमों के लिए फायदा ये हैं कि उन्हें क्वालीफायर 1 हारने के बाद भी फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा, जबकि अन्य 2 टीमों को फाइनल में जाने के लिए दो लगातार जीत चाहिए।
मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

20 मई शुक्रवार को मुंबई में शाम के समय होने वाले इस मैच में मौसम भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। वैसे तो इस मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन मैच के दौरान दर्शकों और खिलाड़ियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। Weather.com के अनुसार, मैच डे वाले दिन मुंबई में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्शियस रहने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्शियस रहने वाला है।
अब तक आईपीएल 2022 में अक्सर टीमों को ओस के चलते टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते हुए देखा गया है। ऐसे में इस मुकाबले में भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करती हुई नज़र आ सकती है। इसी के साथ 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी जबकि 67 प्रतिशत तक ह्यूमिडिटी यानी उमस के रहने की संभावना है। जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में 10 परसेंट बारिश के भी आसार हैं। ऐसे में बारिश इस अहम मैच में रुकावट की वजह भी बन सकती है।
Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, मौसम का हाल, राजस्थान रॉयल्स,