IPL 2022, RR vs CSK: युवाओं को मौका देने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कर सकते हैं 3 बड़े बदलाव, ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन

By Twinkle Chaturvedi On May 20th, 2022
IPL 2022, RR vs CSK: युवाओं को मौका देने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कर सकते हैं 3 बड़े बदलाव, ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2022 का 68वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच 20 मई 2022 को ब्रेबोर्न स्टेडियम (BRABOURNE STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स अपना  पिछला मुकाबला आईपीएल टेबल टॉपर गुजरात टाइटंस  से 7 विकटों से हार कर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स अपना पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से 24 रनों से जीत कर आ रही है। सीएसके 13 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं।

आईपीएल लीग चरण के आखिरी मैच में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

IPL 2022: U19 World Cup star Rajvardhan Hangargekar in Surat

चेन्नई सुपर किंग्स के पास लीग के आखिरी चरण में आकर कुछ खोने को नहीं हैं इसलिए बेंच की ताकत को आजमाते हुए युवा प्रतिभाओं को खेलने का मौका दे सकती है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके सिमरजीत सिंह का जगह राजवर्धन हंगेरकर और प्रशांत सोलंकी की जगह तुषार देशपांडे को मौका दे सकती है।

गुजरात के खिलाफ पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी क्रम का प्रदर्शन काफी फीका रहा था, ऋतुराज गायकवाड़ ने 53 रनों की पारी जरूर खेली थी लेकिन वो बहुत धीमी पारी थी जिससे टीम को ज्यादा फायदा नहीं हुआ, ऋतुराज के 53 रन और जगदीशन के 39 रनों की मदद से सीएसके 20 ओवर में सिर्फ 135 रन ही बना पायी। गेंदबाजी के लिए उतरी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा मुकेश चौधरी और बेबी मलिंगा मथिशा पथिराना की गेंदबाजी ने टीम को गेम में बनाए रखने में काफी मदद की। पर अंत में सीएसके को 7 विकटों से यह मुकाबला हारना पड़ा था।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

CSK Captain | IPL 2022: Not Ravindra Jadeja; Ravi Shastri Reckons Faf Du Plessis Should Have Take Over CSK Captaincy MS Dhoni | Chennai Super Kings

ऋतुराज़ गायकवाड़, डेवॉन कॉन्वे, मोईन अली, शिवम दुबे, एन.जगदीशन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मिचल सैंटनर, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगेरकर, मथिशा पथिराना, मुकेश चौधरी।

चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही प्लेऑफ के रेस से बाहर हो चुकी है। राजस्थान रॉयल्स इस वक्त 13 मैचों में 16 अंकों के साथ पाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तो चेन्नई सुपर किंग्स अपने सम्मान के लिए लीग का आखिरी मैच खेलती दिखाई देगी।

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, राजस्थान रायॅल्स,