IPL 2022, RR vs CSK: टॉप 2 में जाने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में होगा ये बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की दोबारा होगी इंट्री

By Akash Ranjan On May 20th, 2022
IPL 2022, RR vs CSK: टॉप 2 में जाने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में होगा ये बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की दोबारा होगी इंट्री

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 68 वां मुकाबला शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। संजू सैमसन (Sanju Samson) की राजस्थान टीम पॉइंट्स टेबल में 16 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है और इस जीत के साथ वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं, एमएस धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई टीम पॉइंट्स टेबल में 8 अंको के साथ 9 वें स्थान पर है। अपने आखिरी मैच में चेन्नई शानदार प्रदर्शन करने चाहेगी।

राजस्थान रॉयल्स की नज़रे टॉप 2 की ओर

संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन आखिरी के कुछ मैच हारे। अगर टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को हरा देती है तो वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर होगी। टीम की नेट रेट काफी अच्छी है।

वह सीएसके को हराकर लखनऊ को भी पीछे छोड़ना चाहेगी, और दूसरे स्थान पर आकर क्वालीफायर 1 मैच खेलना चाहेगी। टॉप 2 टीमों के लिए फायदा ये हैं कि उन्हें क्वालीफायर 1 हारने के बाद भी फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलेगा, जबकि अन्य 2 टीमों को फाइनल में जाने के लिए दो लगातार जीत चाहिए।

टीम में होगी शिमरॉन हेटमॉयर की वापसी

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने पिछले मैच में जीत हासिल की थी। हालांकि, इसके बावजूद भी टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्लेइंग 11 में शिमरॉन हेटमॉयर की वापसी हो सकती है जो अपने बच्चे की जन्म की वजह से अपने घर चले गए थे। इसके अलावा किसी बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। साथ ही टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज भी बढियाँ प्रदर्शन कर रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-XI

राजस्थान रॉयल्स (RR) – जॉस बटलर, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान विकेटकीपर) , शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा।

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, राजस्थान रॉयल्स, शिमरॉन हेटमॉयर, संजू सैमसन,
Exit mobile version