ROHIT SHARMA BIRTHDAY: रोहित शर्मा का 35वां जन्मदिन आज, मुंबई इंडियंस ने हकूना मटाटा के साथ मनाया जन्मदिन
ROHIT SHARMA BIRTHDAY: रोहित शर्मा का 35वां जन्मदिन आज, मुंबई इंडियंस ने हकूना मटाटा के साथ मनाया जन्मदिन

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का आज 35वां जन्मदिन है। पूरे देश के खिलाड़ी व फैंस उनको बधाईयां दे रहे हैं। इसमें मुंबई इंडियंस (MI) की टीम भी शामिल है। मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा का जन्मदिन पर केक काट कर सेलिब्रेट किया है लेकिन केक पर लिखा एक “हूकना मटाटा” चर्चे का सबब बना हुआ है। फैंस के मन में चल रहा है कि आखिर क्या है यह “हकूना मटाटा” , तो आईए हम आपको  बताते हैं कि क्या है यह हकूना मटाटा

आईपीएल में रोहित शर्मा नहीं कर पा रहे खास प्रदर्शन

कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने वैसे तो मुंबई इंडियंस (MI) को 5 बार आईपीएल (IPL) का खिताब दिलाया है लेकिन मौजूदा सीजन में उनका बल्ला खामोश है। इसके चलते मुंबई इंडियंस (MI) की हालत काफी खराब है। अब तक टीम को एक जीत भी मयस्सर नहीं हो सकी है। टीम लगातार अपने 8 मैच गवां चुकी है।

ऐसा पहली बार आईपीएल में हुआ कि टीम को लगातार 8 मैच हारने पड़े हों। इस बीच आए कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के 35वें जन्मदिन पर सभी खिलाड़ियों ने बायो बबल में ही उनका शानदार जन्मदिन मनाया है। इसमें केक काटा गया है, जिसपर “हकूना मटाटा” लिखकर उनकी सभी खिलाड़ियों ने हौसला अफजाई की है।

यह है हकूना मटाटा का मतलब

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)  ने केक पर हकूना मटाटा लिखा है। दरअसल यह अफ्रीका की स्थानीय भाषा है। इसका अर्थ है कि इस मुश्किल समय में वो परेशानी से दूर रहें और चिंता न करें, सब ठीक हो जाएगा।

टीम ने केक पर लिख कर उनको भरोसा दिया है कि अब मुंबई इंडियंस (MI) के लिए सब कुछ ठीक होने वाला है। बता दें कि आज मुंबई इंडियंस (MI) का राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ मैच होना है। ऐसे में सभी खिलाड़ी मिलकर जीत का तोहफा देने की कोशिश अपने कप्तान को करेंगे। अगर ऐसा होता है तो इस सीजन की यह पहली जीत होगी.

यहां देखें रोहित शर्मा की बर्थडे वीडियो….

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *