IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फेस शील्ड पहनकर क्यों मैदान में उतरे ऋषि धवन, जानिए क्या थी सच्चाई

आईपीएल (IPL) के 38वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के गेंदबाज आलराउंडर ऋषि धवन (RISHI DHAWAN) की गेंदबाजी से ज्यादा उनके फेस शील्ड की रही। हालांकि उन्होंने मैच में अच्छी गेंदबाजी की। अपने दूसरे ओवर में ही उन्होंने शिवम दूबे (SHIVAM BUBE) का विकेट गिराकर मैच को पंजाब किंग्स (PBKS) के पक्ष में मोड़ दिया। मैच के आखिरी ओवर में भी उनकी गेंदबाजी को सराहा गया है।
घरेलू क्रिकेट का जाना माना नाम ऋषि धवन
घरेलू क्रिकेट में ऋषि धवन(RISHI DHAWAN) बड़ा नाम है। यह हिमाचल की ओर से खेलते हैं। अभी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए ऋषि धवन ने अपने आलराउंडर प्रदशर्न के दम पर तमिलनाड़ू को परास्त कर हिमाचल को फाइनल में पहुंचाया था।
इसके बाद में पंजाब किंग्स (PBKS) ने उनको मेगा आक्शन में खरीदा था। इस सीजन में अपना पहला मैच खेलते हुए उन्होंने दो विकेट लिए हैं। इससे पहले ऋषि धवन (RISHI DHAWAN) भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का हिस्सा रह चके हैं। हालांकि बहुत अच्छा प्रदर्शन न करने से वो भारतीय का हिस्सा नहीं रह पाए।
यह है ऋषि धवन को फेस शील्ड लगाने की वजह
ऋषि धवन (RISHI DHAWAN) आईपीएल 2022 (IPL 2022) के अपने पहले मैच में फेस शील्ड लगाकर नजर आए। इसकी चर्चा फैंस में काफी रही। दरअसल RISHI DHAWAN पिछले दिनों क्रिकेट से दूर थे।
वो हिमाचल की ओर से खेलने के दौरान उनके फेस पर एक गेंद लग गई थी। जब वो हिमाचल के लिए गेंदबाजी कर रहे थे उसी दौरान एक बल्लेबाज ने सीधे शॉर्ट उनकी ओर मारी, वो गेंद सीधे उनके फेस पर आकर लगी। इसके बाद वो तुरंत गिर पड़े और उनको मैदान से ही स्टेचर पर हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। इस दौरान वो काफी दिनों तक क्रिकेट से दूर रहे। अब जब उनकी वापसी हुई तो RISHI DHAWAN ने सुरक्षा की दृष्टि से फेस शील्ड लगाकर गेंदबाजी की।
Tags: आईपीएल 2022, ऋषि धवन, पंजाब किंग्स,