IPL 2022: ऋषभ पंत के ख़राब प्रदर्शन को लेकर दादा ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘धोनी से ऋषभ पंत की तुलना करना ग़लत’

By Akash Ranjan On May 25th, 2022
IPL 2022: ऋषभ पंत के ख़राब प्रदर्शन को लेकर दादा ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'धोनी से ऋषभ पंत की तुलना करना ग़लत'

आईपीएल 2022 के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) से मिली हार के कारण वह अपनी टीम को प्लेऑफ में भी जगह नहीं दिला पाए। इतना ही नहीं, विकेट के पीछे भी डीआरएस को लेकर उनके फैसले की आलोचना भी हुई लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का समर्थन किया है। सौरव गांगुली ने साथ ही पंत की दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से तुलना को भी गलत बताया।

ऋषभ पंत के समर्थन में आये दादा

आईपीएल 2022 में कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्ही में से एक खिलाड़ी हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जिनको लेकर अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का समर्थन किया है। सिर्फ ऋषभ पंत ही नहीं इनके अलावा दादा ने विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी समर्थन किया है। सौरव ने कहा कि,

 

“पंत की तुलना धोनी से मत करिये। धोनी के पास काफी अनुभव है। उन्होंने आईपीएल, टेस्ट और एकदिवसीय मिलाकर 500 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। धोनी के साथ पंत की तुलना सही नहीं है। हर कोई इंसान है। गलतियां होंगी लेकिन बतौर कप्तान रोहित का रिकॉर्ड शानदार है। पांच आईपीएल खिताब, एशिया कप विजेता, उसने जो कुछ भी कप्तानी की है, वह जीता है, इसलिए कप्तान के रूप में उसका रिकॉर्ड बेहतर है। गलतियाँ होंगी क्योंकि वे सभी इंसान हैं।”

दादा ने आगे कहा कि,

“ वे बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। मुझे यकीन है कि वे रनों के बीच वापसी करेंगे। वे इतना क्रिकेट खेलते हैं कि कई बार फॉर्म से बाहर हो जाते हैं। कोहली ने आखिरी मैच में बहुत अच्छा खेला, खासकर जब आरसीबी को इसकी जरूरत थी। इसलिए वह (कोहली) इतने खुश थे कि आरसीबी ने क्वालीफाई कर लिया। वे सभी महान खिलाड़ी हैं, यह समय की बात है जब वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।”

कैसा रहा ऋषभ पंत का प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत ने 14 मैच खेले और 30.91 के औसत से कुल 340 रन बनाए। हालांकि पूरे सीजन में उनके बल्ले से कोई शतक या अर्धशतक नहीं निकला। उनकी टीम भी लीग चरण के बाद तालिका में 5वें स्थान पर रही और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी।

Tags: आईपीएल 2022, ऋषभ पंत, सौरव गांगुली,
Exit mobile version