IPL 2022: आरसीबी से हारने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग टीम में कर सकते हैं बड़े बदलाव, अब मिले संकेत

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 27वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आमने-सामने थीं। दिल्ली की टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने इस मैच के बाद बड़ा बयान दिया। कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाए। लक्ष्य पीछा करने करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 173 रन ही बना पाई और 16 रनों से यह मैच हार गई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने टीम को लेकर बड़ी बात कह दी..
रिकी पोंटिंग ने टीम में बड़े बदलाव के दिए संकेत
दिल्ली की टीम आईपीएल के इस सीजन में अब तक खेले गए 5 मैचों में से सिर्फ दो ही मैच जीत पाई है। 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में यह टीम आठवें नंबर पर है। आरसीबी के मिली हार के बाद टीम के कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने टीम में बदलाव की बात कही है। रिकी पोंटिंग ने कहा कि-
” बल्लेबाजी और गेंदबाजी के क्षेत्र में खास तौर से सुधार की जरूरत है। कुछ ओवरों में हमारे खिलाफ पिच के हर तरफ ज्यादा रन बने। हमें खेल के सभी विभागों में सुधार की जरूरत है। आगे आने वाले मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक संतुलित टीम बनाना अहम होगा। अगले दो मैच हमारे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण होंगे। हमें अपने खेल के सभी पहलुओं का अवलोकन करने की आवश्यकता है। हमें सही टीम बनानी होगी। आगे जो नई प्लेइंग इलेवन की टीम होगी, उनमें से सभी को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। “
आरसीबी के खिलाफ दिल्ली का खराब प्रदर्शन
मैच में दिल्ली की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की शुरुआत तो काफी अच्छी रही। बीच में ओवरों में बल्लेबाजों ने बहुत धीमी गति से रन बनाए। इस मैच में दिल्ली के लिए डेविड वार्नर (David Warner) ने 66 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने 34 रनों का सहयोग दिया। अंत में दिल्ली की टीम लक्ष्य तक पीछा नहीं कर पाई।
मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) के कोटे का चौथा ओवर काफी महंगा साबित हुआ। इसमें दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 28 रन बटोरे। इसके अलावा जब आरसीबी के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) 5 रन के स्कोर पर थे तो ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने उनका कैच टपका दिया। इसके अलावा मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) ने 24 गेंदों में सिर्फ 14 रन बनाए। इन तीन बड़ी गलतियों के कारण दिल्ली की टीम ने यह मैच गंवा दी।
Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, रिकी पोंटिग,