IPL 2022: रिकी पोंटिंग ने डेविड वॉर्नर व मिचेल मार्श को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बताया कब से मैदान पर नजर आयेंगे दोनों खिलाड़ी

By Shadab Ahmad On April 4th, 2022
रिकी पोंटिंग ने दिग्गज डेविड वॉर्नर व मिचेल मार्श को लेकर दिया बड़ा अपडेट

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) गुजरात टाइटंस (GT) से दूसरा मैच 14 रनों से हार गई हैै। अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम अपने अगले मैचों की तैयारी में जुटी है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स(DC) के फैंस के लिए बड़ी खबर है। टीम के शीर्ष 3 खिलाड़ी जल्द ही मैदान में दिखाई देंगे। इसका खुलासा दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग (RICKY PONTING) ने किया है। जानिए कब जुड़ रहे हैं डेविड वार्नर(DAVID WAR) व मिचेल मार्श  (MICHELL MARSH)…

रिकी पोंटिंग की टीम से नहीं जुड़ पाए हैं 3 विदेशी खिलाड़ी

IPL 2022 RICKY PONTING DC DAVID WARNER

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की फ्रेंचाइजी ने इस वर्ष बेहतरीन टीम सेलेक्ट की थी। हालांकि अभी तक कई विदेशी खिलाड़ी मैदान पर नहीं मैदान पर नहीं दिखाई हैं। इसका परिणाम यह रहा है कि शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने अपना दूसरा मैच गंवा दिया है। टीम के तीन खिलाड़ी एनरिक नॉटर्जे (ANRICH NORTJE), डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) व मिचेल मार्श (MICHELL MARSH) अभी मैदान में दिखाई नहीं दिए है।

इसमें एनरिक नॉटर्जे (ANRICH NORTJE) व मिचले मार्श  चोट की समस्याओं से जूझ रहे हैं जबकि डेविड वार्रन (DAVID WARNER) ऑस्ट्र्र्रेलिया आ चुके हैं या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। इस बीच टीम के कोच रिकी पोंटिंग (RICKY PONTING) ने तीनोंं खिलाड़ियों के बारे में बताया है।

दिल्ली कैपिटल्स के 3 विदेशी खिलाड़ी इसी सप्ताह मैदान पर आएंगे नजर

IPL 2022 RICKY PONTING DC DAVID WARNER

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कोच रिकी पोंटिंग (RICKY PONTING) ने बताया है कि तीनों खिलाड़ी एनरिक नॉटर्जे (ANRICH NORTJE), मिचेल मार्श (MICHELL MARSH) व डेविड वाॅर्नर इसी सप्ताह से मैदान पर नजर आएंगे। उन्होंने बताया है कि एनरिक नॉचर्जे (ANRICH NORTJE) पिछले टी20 विश्व कप के बाद पीठ व कूल्हे की दर्द के चलते नहीं खेल रहे हैं, अब वो फिट हैं। उन्होंने शनिवार की सुबह पूरी क्षमता से गेंदबाजी की है। उम्मीद है कि उनको साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से खेलने की अनुमति मिल जाएगी।

इसके बाद वो 7 अप्रैल को लखनउ सुपर जायंटस (LSG) के मैच में खेलेंगे। साथ ही रिकी पोंटिंग ने बताया है कि मिचेल मार्श  (MICHELL MARSH) आ चुकी है। रविवार की शाम को उनका क्वारंटीन टाइम समाप्त हो रहा है। 10 अप्रैल तक यह भी टीम से जुड़ जाएंगे। डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) के बारे में उन्होंने बताया है कि वॉर्नर भी मुबंई पहुंच चुके हैं। जल्द ही वो भी मैदान पर दिखाई देंगे।

Tags: दिल्ली कैपिटल्स, रिकी पोंटिग,
Exit mobile version