IPL 2022, RCB vs SRH: खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली सीजन में तीसरी बार हुए शून्य पर आऊट, देखें वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On May 8th, 2022
IPL 2022, RCB vs SRH: खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली सीजन में तीसरी बार हुए शून्य पर आऊट, देखें वीडियो

आईपीएल 2022 का 54वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) के बीच 8 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम में 3ः30 बजे से खेला गया। बैंगलोर के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकटों के नुकसान पर 192 रन बनाए। हैदराबाद 10 विकटों के नुकसान पर सिर्फ 125 रन  बनाने मे सफल रही और उन्हें 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इनिंग की पहली गेंद पर ही आऊट हुए विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की इनिंग की शुरूआत कप्तान फैफ डुप्लेसिस (FAF DU PLESSIS)और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने की लेकिन विराट कोहली पहले ही गेंद पर आऊट हो गए कोहली ने बाएं हाथ के स्पिनर जगदीश सुचिथ की गेंद को सीधे शॉर्ट मिड विकेट पर फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन हैदराबाद कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) के हाथों कैच आऊट हो गए।

कप्तान फाफ डू प्लेसिस के नाबाद 73 , रजत पाटिदार (RAJAT PATIDAR) के 48 रन और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) के नाबाद 30 रनों से रॉयल चैवेंजर्स बैंगलोर ने 192 रनों का पहाड़ सनराइजर्स हैहराबाद के सामने खड़ा किया।

आईपीएल 2022 में फॉर्म ढूंढने में नाकामयाब रहे है विराट कोहली

इस सीजन विराट कोहली अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे है। यह कोहली का मौजूदा आईपीएल में पहली गेंद पर तीसरा आउट था, जिसमें पिछले महीने के लगातार दो मैच शामिल है। बैंगलोर के पूर्व कप्तान ने इस सीजन 12 मैचों में  सिर्फ 216 रन बनाए हैं जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। विराट कोहली अब सभी प्रारूपों में 100 से अधिक मैचों में एक शतक बनाने में विफल रहे हैं।

Tags: आईपीएल 2022, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली, सनराइजर्स हैदराबाद,
Exit mobile version