सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को हराकर बदल दिया पॉइटंस टेबल का खेल
ipl-2022-rcb-vs-srh points table

आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 36वां मैच खेला गया. जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीमें आमने- सामने नजर आयी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद आरसीबी (RCB) की टीम 68 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट से कर लिया. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद ने बदल दिया पॉइटंस टेबल का खेल

rcb vs srh abhishek sharma hit

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के अनुज रावत और दिग्गज विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए. दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) भी अपना खाता नहीं खोल सके. जिसके कारण आरसीबी (RCB) की टीम मात्र 68 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के लिए युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) ने 28 गेंदो पर 47 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 9 विकेट से मैच जीत लिया. इस जीत के बाद पॉइटंस टेबल में हैदराबाद की टीम नंबर 2 में पंहुच गई हैं. वहीं आरसीबी की टीम नंबर 4 पर नजर आ रही है.

गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंटस टेबल में टॉप पर बरकरार

टेबल में पहले स्थान पर अब गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम नजर आ रही है. कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम नंबर 7 पर नजर आ रही है. लखनऊ सुपरजांयट की टीम अब नंबर 5 पर नजर आ रही है. पॉइटंस टेबल में नंबर 3 पर अब राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम नजर आ रही है.

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम छठे नंबर पर नजर आ रही है. जबकि नंबर 8 पर पंजाब किंग्स की टीम बनी हुई हैं. नंबर 9 पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम तो वहीं आखिरी पायदान पर मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) बनी हुई हैं.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *