IPL 2022 Qualifier-2, RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम RR के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन को देगी मौका, इस खिलाड़ी की होगी वापसी

By Twinkle Chaturvedi On May 27th, 2022
HARSHAL PATEL

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। आईपीएल क्वालिफायर-2  का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 27 मई 2022 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी सीधे आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश करेगी। आरसीबी ने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को 14 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में प्रवेश किया हैं। राजस्थान रॉयल्स 7 विकटों से गुजरात टाइटंस (GT) से क्वालिफायर-1 हार गयी थी।

राजस्थान के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

IPL 2022 Eliminator LSG vs RCB: Royal Challengers Bangalore storm into Qualifier 2, Lucknow Super Giants knocked out - Sports News

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन लीग चरण के 14 मैचों में से 8 मैचों में जीत हासिल की हैं। प्लेऑफ में चौथे पायदान पर रहकर आरसीबी ने एलिमिनेटर मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ 25 मई को खेला था। रजत पाटिदार के 112 नाबाद रनों की मदद से आरसीबी 204 के स्कोर पर पहुंची थी। दबाव के साथ उतरी लखनऊ केएल राहुल और दीपक हुड्डा की मदद से गेम में वापस आती दिख रही थी। लेकिन हसरंगा ने दीपक को आऊट किया उसके बाद जोश हेजलवुड ने 1 ओवर में दो विकेट लेकर गेम को आरसीबी के पक्ष में कर लिया। हर्षल पटेल के आखिरी ओवरों में कमाल की गेंदबाजी से बैंगलोर 14 रनों से यह मुकाबला जीत गयी।

क्वालिफायर-2 में राजस्थान के खिलाफ आरसीबी कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली के ओपनिंग जोड़ी के साथ ही उतरती नज़र आएगी। मिडिल ऑर्डर को ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक और शाहबाज़ अहमद अपने विस्फोटक बल्ले से संभालते दिखेंगे। आरसीबी जोश हेजलवुड, मोहम्म्द सिराज, हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा के गेंदबाजी क्रम के साथ ही नज़र आएगी। मिडिल ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल और शाहबाज़ अहमद अपने गेंद से कमाल दिखाते दिखेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग इलेवन

Official Website of Royal Challengers | RCB

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, शाहबाज़ अहमद, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद सिराज़, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, वानिंदु हसरंगा।

 

Tags: आईपीएल 2022, आईपीएल क्वालिफायर-2, फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, संजू सैमसन,