IPL 2022, RCB vs RR: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन में नजर आएगा बदलाव, दिग्गज की होगी वापसी

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 13वां मैच बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) व राजस्थान रॉयल्स के (RR) बीच खेला जाएगा। अब तक आईपीएल (IPL) की पॉइंटस टेबल में शीर्ष पर स्थापित राजस्थान रॉयल्स (RR) अपनी जीत को बरकरार रखनी चाहेगी। राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) व मुंबई इंडियंस (MI) को हराया है। दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) से हार गई थी जबकि दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराया था। टीम आईपीएल में अपनी दूसरी जीत के लिए संघर्ष करती दिखाई देगी।
पूरी लय में है राजस्थान रॉयल्स की टीम
वानखेड़े में होने वाले इस मैच में टॉस अहम भूमिका निभाएगा। शुरुआती समय में पिच तेज गेंदबाजों को मदद करेगी। आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन में राजस्थान की तरफ से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BATTLER ) शानदार फॉर्म में चल रहे हैं तथा वह किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। इतना जरूर है कि जोस को सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और तीसरे नंबर पर उतरने वाले देवदत्त पडिक्कल से सहयोग की जरूरत पड़ेगी।
संजू सैमसन (SANJU SAMSON) को कप्तानी के साथ अपनी बल्लेबाजी पर भी ध्यान देना होगा। दूसरे मैच में वो बल्ले से कुछ विशेष नहीं कर पाए थे। वहीं दोनों मैच में फार्म में दिखे शिमरॉन हेटमायर अगर लय में रहे तो राजस्थान रॉयल्स की नैया पार लगना तय है। गेंदबाजी में भी ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, आर अश्विन व युजवेंद्र चहल अच्छी गेंदबाजी कर रहे है। पूरे टीम फार्म से लबरेज है।
गेंदबाजी से अधिक बल्लेबाजी है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चिंता का विषय
आईपीएल के 13 वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की गेंदबाजी की कमान श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा के हाथ में होगी। डेविड विली, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज को भी पिछले मैच की तरह अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आरसीबी को अगर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना है तो डेथ ओवरों के विशेषज्ञ हर्षल पटेल को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
आरसीबी के लिए गेंदबाजी से अधिक बल्लेबाजी चिंता का विषय है। सलामी बल्लेबाज अनुज रावत निरंतरता नहीं दिखा पा रहे हैं, जबकि डुप्लेसी को फिर से बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत होगी। विराटा कोहली को भी रूक कर बड़ी पारी खेलनी होगी। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल के इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं।
ये हैं दोनों टीमें
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नाथन कूल्टर-नाइल/जेम्स नीशम, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डू प्लेसिस, विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लैन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड.
.
Tags: आईपीएल 2022, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर,