IPL 2022 Qualifier-2, RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान के बीच होगा महायुध्द, जाने कब और कहां और कैसे देख पायेंगें यह मुकाबला
IPL 2022 Qualifier-2, RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान के बीच होगा महायुध्द, जाने कब और कहां और कैसे देख पायेंगें यह मुकाबला

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। आईपीएल क्वालिफायर-2  का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) और राजस्थान रॉयल्स (RAJASTHAN ROYALS) के बीच 27 मई 2022 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (NARENDRA MODI STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी सीधे आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश करेगी। आरसीबी ने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को 14 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में प्रवेश किया हैं। राजस्थान रॉयल्स 7 विकटों से गुजरात टाइटंस (GT) से क्वालिफायर-1 हार गयी थी।

राजस्थान और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा कड़ा मुकाबला

IPL 2022 RCB vs RR: MCA Stadium pitch and weather report for Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals match

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2022 के लीग चरण में आपस में दो बार टकराई हैं। जिसमें एक बार आरसीबी ने 4 विकेट से राजस्थान को हराया था और दूसरी बार राजस्थान ने आरसीबी को 29 रनों से हराया था। लीग चरण के आखिरी तक राजस्थान टॉप-2 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी। वहीं बैंगलोर मुंबई इंडियंस के जीत और किस्मत की वजह से टॉप-4 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थी। दोनों के बीच का क्वालिफायर-2 का मुकाबला बड़ा ही शानदार होने वाला हैं।

राजस्थान क्वालिफायर-1 को गुजरात टाइटंस से 7 विकटों से हार कर आ रही हैं। मुकाबले में राजस्थान ने अच्छी बैटिंग करते हुए 189 रनों का लक्ष्य गुजरात को दिया था। लेकिन राजस्थान दूसरी पारी में विकटें लेने में नाकामयाब रही और गुजरात वह मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गयी। आरसीबी ने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को 14 रनों से शिकस्त दी। रजत पाटिदार के नाबाद 112 रनों की पारी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ को 205 रनों की टारगेट दिया था। हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा और जोश हेजलवुड की गेंदबाजी से लखनऊ 193 रन ही बना पायी।

कब और कहां पर खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच

राजस्थान और आरसीबी का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 27 मई 2022 को शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।

कैसे देख सकते हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलिकास्ट

IPL 2022: RCB vs RR - Fantasy Team Prediction, Fantasy Cricket Tips & Playing XI Detail

अगर आप स्मार्ट फोन या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं ते इसके लिए आपको डिज़नी प्लस हॉटस्टार में जाकर लॉग इन करना होगा। इससे आप मैच की लाइव कवरेज आराम से और मजे से देख सकते हैं। रॉयस चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालिफायर-2 का मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं। आप अपनी इच्छा अनुसार मैच की कमेंट्री हिंदी या अंग्रेजी में सुन सकते हैं।