मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आज 13वां मैच खेला गया. जहाँ राजस्थान रॉयल्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम थी. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने 4 विकेट से कर लिया. मैन ऑफ द मैच दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने अपनी सफलता का राज बताया है.
दिनेश कार्तिक ने बताया अपनी सफलता का राज

बतौर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने खुद को लगातार साबित किया है. अब फिनिशर के रूप में भी वो लगातार सफल हो रहे हैं. इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच (MAN OFF THE MATCH) बने दिनेश कार्तिक ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
“ मैं लगातार अपने साथ न्याय करने की कोशिश कर रहा हूं. मुझे यह भी लगता है कि मैं पिछले कुछ सालों में और बेहतर कर सकता था. मैंने इसके लिए कड़ी ट्रेनिंग ली है. मैंने खुद से यह भी कहा कि मैं अभी खत्म नहीं हुआ हूं. मेरा कुछ लक्ष्य है और उसे प्राप्त करना चाहता हूं. जब आपको प्रति ओवर 12 रन चाहिए हों, तो आपको रास्ते खोजने पड़ते हैं. इसके लिए शांत रहना और अपने खेल को समझना भी जरूरी है, तभी आप मैच में आगे बढ़ सकते हैं.”
आरसीबी अगले मैच में करेगी मुंबई इंडियंस का सामना

पहले मैच में हार के बाद ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम ने लगातार 2 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. अब इस सीजन में टीम का अगला मुकाबला 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के खिलाफ होने वाला है. जो मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में शाम 7.30 को खेला जाना है. दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) अपनी इस लय को आगे भी बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगे.

