IPL 2022, RCB vs LSG: लखनऊ के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शामिल होगा यह धाकड़ खिलाड़ी

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। आईपीएल एलिमिनेटर का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALENGERS BANGALORE) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) के बीच 25 मई 2022 को कोलकाता के ईडन गार्डन (EDEN GARDEN) में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी सीधे आईपीएल 2022 के क्वालिफायर-2 में प्रवेश करेगी। आरसीबी और लखनऊ इस सीजन आपस में एक बार टकराई है जिसमें आरसीबी ने लखनऊ को 18 रनों से हराया था।
लखनऊ के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन 14 मैचों में 8 मैचों में जीत हासिल की हैं। लीग चरण के आखिरी मुकाबले में गुजरात को हराकर प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री मारी थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में विराट कोहली ने 73 रनों की पारी खेल अपना शानदार फॉर्म दिखाया था। ग्लेन मैक्सवेल के 40 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के 44 रनों से आरसीबी ने 168 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
लखनऊ के खिलाफ आरसीबी कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली के ओपनिंग जोड़ी के साथ ही उतरती नज़र आएगी। तीन नंबर में युवा खिलाड़ी अनुज रावत की टीम में वापसी हो सकती हैं। मिडिल ऑर्डर को ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटिदार, दिनेश कार्तिक और शाहबाज़ अहमद अपने विस्फोटक बल्ले से संभालते दिखेंगे। आरसीबी जोश हेजलवुड, मोहम्म्द सिराज, हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा के गेंदबाजी क्रम के साथ ही नज़र आएगी। मिडिल ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल और शाहबाज़ अहमद अपने गेंद से कमाल दिखाते दिखेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स संभावित प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, शाहबाज़ अहमद, रजत पाटिदार, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद सिराज़, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, वानिंदु हसरंगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लगातार पिछले तीन सालों से आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची हैं और तीन बार टीम ने आईपीएल फाइनल भी खेला है। लेकिन अब तक टीम ट्राफी से दूर रही हैं। उम्मीद यही रहेगी कि इस बार तमाम आरसीबी प्लेयर के साथ सारे फैंस का आईपीएल टाइटल जीतने का सपना इस बार सच हो।
Tags: आईपीएल 2022, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपर जाइंट्स, विराटा कोहली,