रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
ipl-2022-rcb-vs-lsg playing 11 change

आईपीएल (IPL) का 31 वां मैच लखनऊ सुपरजायंट (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मंगलवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में दोनों टीमें अपनी 5वीं जीत के लिए संघर्ष करती दिखाई देंगी। अब तक दोनों टीमों ने अपने 6-6 मैचों में 4-4 मैच जीते हैं। हालांकि प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ सुपरजायंट (LSG) नेट रन रेट के आधार पर नंबर 2 व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) नंबर 3 पर है। दोनों टीमें  अपने 7 वें मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में नंबर 2 पर आने की पूरी कोशिश करेंगी।

विराट कोहली का फार्म में लौटना ही तय करेगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम आईपीएल (IPL) की इस सीजन में मजबूत टीमों में एक है। टीम के पास इंटरनेशल क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI), ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL), फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLASSIS), मो. सिराज (MOHD SIRAJ), जोश हेजलवुड  (JOSH HAZLEWOOD) व वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASRANGA) जैसे खिलाड़ी है। टीम की बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों सही लय में चल रही है। अभी तक टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का बल्ला नहीं चल सका है।

हालांकि टीम के फिनिशर के रूप में आए खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) जबरदस्त फार्म में हैं। वो पिछले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिला चुके हैं। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो टीम के वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASRANGA) , मो. सिराज (MOHD SIRAJ) , जोश हेजलवुड (JOSH HAZLEWOOD) व हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) मौजूदा सीजन में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। टीम में फिलहाल किसी बदलाव की संभावना न के बराबर है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ उतरी टीम ही फिर से मैदान में दिखाई देने की संभावना है।

केएल राहुल बन सकते हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बड़ी बाधा

आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन में लखनऊ सुपरजायंट (LSG) ने डेब्यू किया है। टीम अब तक अपने 6 में 4 मैच जीत चुकी है। गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी दोनों क्षेत्र में टीम के पास पर्याप्त विकल्प हैं। टीम के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) की फॉर्म में वापसी हो चुकी है। उन्होंने पिछले मैच में नाबाद रहते हुए 60 गेंद पर 103 रन बनाए थे। इस मैच में अगर उनका बल्ला एक बार फिर से बोलता है तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए मुसीबत बन सकता है।

टीम के पास केएल राहुल (KL RAHUL) के अलावा  क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK), मार्कस स्टोइनिस (MARKAS STONIS), दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) व मनीष पांडेय (MANISH PANDEY) जैसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी टीम पर अकेले अपने बल्ले से हावी हो सकते हैं, जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो आवेश खान (AVESH KHAN) मौजूदा सीजन में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। जेसन होल्डर (JASON HOLDER) और रवि विश्नोई (RAVI BISHNOI) भी रन रोकने के साथ विकेट को लेने  में कामयाब दिख रहे हैं।

यहां देखें दोनों की टीम की प्लेइंग इलेवन

लखनउ सुपरजायंट:  केएल राहुल, क्विटंल डी कॉक,  मनीष पांडेय,  मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, कुणाल पांडया, आयूष बदोनी, जेसन होल्डर, दुष्मंत चमीरा, आवेश खान, रवि विश्नोई

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फॉफ डू प्लेसिस, अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सयुश प्रभुदेसाई, शहबाज खान, दिनेश कार्तिक, वानिंदू हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हजलेवुड, मो. सिराज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *