IPL 2022, RCB vs LSG: करो या मरो मैच में लखनऊ और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा महायुध्द, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल
IPL 2022, RCB vs LSG: करो या मरो मैच में लखनऊ और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा महायुध्द, जाने कैसा रहेगा पिच का हाल

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। गुजरात टाइटंस (GT) 20 अंक, राजस्थान रॉयल्स (RR) 18 अंक,  लखनऊ सुपर जाइंट्स 18 अंक और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 14 अंकों के साथ ये चार टीमें है जिन्होने इस सीजन प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई हैं। आईपीएल एलिमिनेटर का मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 25 मई 2022 को कोलकत्ता के ईडन गार्डन (EDEN GARDEN) में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी सीधे क्वालिफायर-2 में प्रवेश करेगी।

लखनऊ बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच ईडन गार्डन स्टेडियम पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2022 सीजन के लीग चरण के सभी मुकाबले महाराष्ट्र के चार अलग-अलग स्टेडियम में खेले गए थे। क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मैच दोनो कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीजन इस मैदान में एक भी मैच नहीं खेले गए है इसलिए इस सीजन के संदर्भ में कोई भी रिकॉर्ड मौजूद नहीं हैं। ईडन गार्डन की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।

जैसे ही मैच आगे बढ़ते जाता है यहां स्पिनरों को मदद मिलना शुरू हो जाता हैं, और पारी की शुरूआत में इस पिच में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी क्योंकि इस पिच की मिट्टी बदल गई हैं। इस पिच का सर्वोच्तम स्कोर 232 है। इस मैदान में 78 आईपीएल मैच खेले गए है। जिनमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 बार टीम जीती है और चेस करते हुए 47 बार टीम ने मुकाबले अपने पक्ष में किए हैं। यहां 6 बार आईपीएल प्लेऑफ के मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 बार टीम ने मुकाबले जीते हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-  फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, शाहबाज़ अहमद, रजत पाटिदार, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद सिराज़, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, वानिंदु हसरंगा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स-   केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टॉयनिस, जेसन होल्डर, कुणाल पंड्या, आवेश खान, रवि बिश्नोई, मोहसीन खान, दुश्मांथा चमीरा।