IPL 2022, RCB vs LSG: केएल राहुल की इस बड़ी गलती के कारण हारी लखनऊ सुपरजांयट, आरसीबी ने दर्ज किया 18 रनों से जीत

By Aditya tiwari On April 20th, 2022

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 31वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीमें आमने-सामने नजर आई. जहाँ पर केएल राहुल (KL RAHUL) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. आरसीबी (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा लखनऊ सुपरजांयट (LSG) नहीं कर पायी और 18 रनों से मैच हार गई.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिया था 182 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHELLENGERS BANGALOR) के लिए कप्तान फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने 96 रनों की शानदार पारी खेली. अनुज रावत जहाँ मात्र 4 रन ही बना सके तो वहीं विराट कोहली (VIRAT KOHLI) अपना खाता भी नहीं खोल सके. इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) ने 11 गेंदो पर 23 रन बनाए.

सुयश प्रभुदेसाई ने 10 रन बनाए, वहीं दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने नाबाद 13 रन बनाए. शाहबाज अहमद ने 22 रनों की अहम पारी खेली. जिसके कारण ही आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 181 रन बनाए. लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए दुश्मंथ चमीरा ने 2 विकेट तो वहीं जेसन होल्डर (JASON HOLDER) ने भी 2 विकेट हासिल किया. क्रुनाल पांडया (KRUNAL PANDYA) ने 1 विकेट अपनी टीम के लिए हासिल किया.

लखनऊ सुपरजांयट की टीम 18 रनों से मैच हारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने 30 रन बनाए. जो बेहद खराब शॉट खेलकर ऑउट हुए और मैच फंसा दिया. वहीं क्विटंन डी कॉक ने जहाँ मात्र 3 रन बनाए तो वहीं मनीष पांडे (MANISH PANDEY) भी सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे क्रुनाल पांडया ने 42 रनों की पारी खेली.

वहीं आयुष बदोनी और दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) आज मात्र 13-13 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. अंत में मार्कस स्टोइनिस (MARCUS STOINIS) ने जरूर 24 रन बनाए. जिसके बाद भी लखनऊ सुपरजांयट की टीम मैच 18 रनों से हार गई. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के लिए जोश हेजलवुड ने 4 विकेट अपने नाम किया. वहीं मोहम्मद सिराज (MOHAMMED SIRAJ) और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

Tags: जोश हेजलवुड, फाफ डू प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपरजांयट,