IPL 2022, Eliminator, RCB vs LSG: केएल राहुल ने इन 3 खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार, बताया कहां हाथ से फिसल गया मैच

By Twinkle Chaturvedi On May 26th, 2022
IPL 2022, Eliminator, RCB vs LSG: केएल राहुल ने इन 3 खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार, बताया कहां हाथ से फिसल गया मैच

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। आज का एलिमिनेटर मुकाबला केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच 25 मई 2022 को शाम 7ः30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन (EDEN GARDEN) में खेला गया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रजत पाटिदार के नाबाद 112 रनों की मदद से  20 ओवर में 204 रन बनाए। लखनऊ सुपर जाइंट्स 20 ओवर में 193 रन ही बना पायी। आरसीबी ने यह मुकाबला 14 रनों से जीत लिया है। बैंगलोर इस जीत के साथ सीधे आईपीएल के क्वालिफायर-2 में पहुंच चुकी हैं।

आरसीबी ने बहुत अच्छा क्षेत्ररक्षण किया- केएल राहुल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 14 रनों से हारने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में लखनऊ सुपर जाइंट्स कप्तान केएल राहुल ने कहा-

“मुझे लगता है कि यह बिल्कुल स्पष्ट है – जिन कारणों से हम जीत नहीं पाए। हमने खुद को मैदान में उतारा। आसान कैच छोड़ने से कभी मदद नहीं मिलती। अंतर जाहिर तौर पर पाटीदार के इस तरह की पारी खेलने का था। जब शीर्ष तीन में कोई व्यक्ति शतक बनाता है, तो अधिक बार टीम जीतती है। उन्होंने वास्तव में अच्छा क्षेत्ररक्षण किया”

आगे बात करते हुए केएल राहुल ने टीम के बारे में बात करते हुए कहा-

“हम बहुत सारी सकारात्मक चीजें वापस लेंगे। यह एक नई फ्रेंचाइजी है। हमने बहुत सारी गलतियां की हैं, हर टीम ऐसा करती है। कोशिश करनी होगी और मजबूत होकर वापसी करनी होगी।”

लखनऊ सुपर जाइंट्स एक युवा टीम हैं- केएल राहुल

SRH vs LSG: लखनऊ की जीत के बाद केएल राहुल ने जाहिर की खुशी, कहा इस खिलाड़ी पर है मुझे पूरा भरोसा

अंत में बात करते हुए केएल राहुल ने कहा कि अगले साल नई चीजों के साथ आएंगे-

“यह एक युवा टीम है। वे अपनी गलतियों से सीखेंगे, घर वापस जाएंगे और बेहतर खिलाड़ी बनने की कोशिश करेंगे। मोहसिन ने सबको दिखाया कि वह कितने अच्छे हैं और उनके पास क्या हुनर ​​है। जैसे-जैसे वह आत्मविश्वास के साथ बढ़ता है, वह गति को देखने  में सक्षम होगा जो बहुत अधिक है। वह अगले सत्र तक उम्मीद से कुछ और कौशल सीखेंगे और विकसित करेंगे।”

केएल राहुल ने आज टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए 58 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली। जो बहुत धीमी पारी थी। दीपक हुड्डा ने अच्छी कोशिश की। लेकिन वानिंदु हसरंगा के हाथों आऊट हो गए। उम्मीद यही रहेगी जैसे इस साल लखनऊ ने अपने टीम नई युवा प्रतिभा को खेलने का मौका दिया और सफलता की ओर आगे बढ़ी हैं। अगले साल भी ऐसा करे और सफलता की ओर आगे बढ़े।

Tags: आईपीएल 2022, केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपर जाइंट्स,