IPL 2022, RCB vs LSG: एलिमिनेटर में इन 2 बड़े बदलाव के साथ नज़र आएगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शामिल होगा ये खिलाड़ी जो बनेगा मैच विनर

By Twinkle Chaturvedi On May 25th, 2022
IPL 2022, RCB vs LSG: एलिमिनेटर में इन 2 बड़े बदलाव के साथ नज़र आएगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शामिल होगा ये खिलाड़ी जो बनेगा मैच विनर

आईपीएल 2022 (IPL) का सीजन अब अपने विनर को ढूंढने की तर्ज पर आ पहुंचा हैं। आईपीएल एलिमिनेटर का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALENGERS BANGALORE) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (LUCKNOW SUPER GIANTS) के बीच 25 मई 2022 को कोलकाता के ईडन गार्डन (EDEN GARDEN) में खेला जाएगा। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी सीधे आईपीएल 2022 के क्वालिफायर-2 में प्रवेश करेगी। आरसीबी और लखनऊ इस सीजन आपस में एक बार टकराई है जिसमें आरसीबी ने लखनऊ को 18 रनों से हराया था।

लखनऊ के खिलाफ इन बदलावों के साथ उतरेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

IPL 2022 Auction: RCB pacer Mohammed Siraj REVEALS what he bought after getting his first IPL contract - WATCH | Cricket News | Zee News

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लीग चरण का आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था। इस मैच में मोहम्मद सिराज़ की जगह सिध्दार्थ कौल खेलते नज़र आए थे। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद सिराज़ कौल का जगह प्लेइंग इलेवन में वापस से शामिल किए जाएंगे। अनुज रावत जो आरसीबी के शुरूआती मुकाबलों में खेलते नजर आए थे। एलएलजी के खिलाफ माहिपाल लोमरोर की जगह टीम में वापसी कर सकते हैं।

लखनऊ के खिलाफ आरसीबी कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली के ओपनिंग जोड़ी के साथ ही उतरती नज़र आएगी। 3 नंबर में युवा खिलाड़ी अनुज रावत की टीम में वापसी हो सकती हैं। मिडिल ऑर्डर को ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक और शाहबाज़ अहमद अपने विस्फोटक बल्ले से संभालते दिखेंगे। आरसीबी जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा के गेंदबाजी क्रम के साथ ही नज़र आएगी। मिडिल ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल और शाहबाज़ अहमद अपने गेंद से कमाल दिखाते दिखेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: Match 27, DC vs RCB Match Prediction – Who will win today's IPL match between DC and RCB?

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, शाहबाज़ अहमद, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद सिराज़, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, वानिंदु हसरंगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन 14 मैचों में 8 मैचों में जीत हासिल की हैं। लीग चरण के आखिरी मुकाबले में गुजरात को हराकर प्लेऑफ में धमाकेदार इंट्री मारी थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में विराट कोहली ने 73 रनों की पारी खेल अपना शानदार फॉर्म दिखाया था। ग्लेन मैक्सवेल के 40 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के 44 रनों से आरसीबी ने 168 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था।

Tags: आईपीएल 2022, फाफ, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, लखनऊ सुपर जाएंट्स, विराट कोहली,