IPL 2022, RCB vs GT: लंबे समय के बाद फॉर्म में लौटे विराट कोहली तो सोशल मीडिया पर आया किंग का तूफान

By Aditya tiwari On April 30th, 2022
IPL 2022, RCB vs GT: लंबे समय के बाद फॉर्म में लौटे विराट कोहली तो सोशल मीडिया पर आया किंग का तूफान

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 43वां मैच आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम आमने-सामने नजर आ रही है. फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद आरसीबी (RCB) की टीम ने 20 ओवर में 170 रन बनाए. लंबे समय के बाद आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का सोशल मीडिया पर जलवा देखने को मिला है.

विराट कोहली लय में वापस लौटे तो सोशल मीडिया पर आया किंग का तूफान

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) के लिए कप्तान फाफ डू प्लेसिस अपना खाता भी नहीं खोल सके. वहीं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने 58 रनों की पारी खेली. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरी रजत पाटीदार ने 52 रनों की आक्रामक पारी खेली. जिसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) ने भी 33 रनों की बेहद अहम पारी खेली.

अंत में महिपाल लोमरोर (MAHIPAL LOMROR) ने भी 16 रन जोड़े. जिसके कारण उनकी टीम ने 20 ओवर में 170 रन बनाए. गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के लिए प्रदीप सांगवान ने 2 विकेट तो वहीं मोहम्मद शमी (MOHAMMED SHAMI) , राशिद खान (RASHID KHAN) और लॉकी फर्गुसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. सोशल मीडिया पर आज किंग कोहली का जलवा देखने को मिला है.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/ThalaAsar/status/1520359583012720641?s=20&t=cyeX7EFc_b4l5N9h8atOqQ

https://twitter.com/batsyrules/status/1520359538989232129?s=20&t=cyeX7EFc_b4l5N9h8atOqQ

https://twitter.com/sarcasticcguyy/status/1520361239880347648?s=20&t=cyeX7EFc_b4l5N9h8atOqQ

https://twitter.com/ikpsgill1/status/1520359516600037377?s=20&t=cyeX7EFc_b4l5N9h8atOqQ

https://twitter.com/keerthi199509/status/1520358763647016960?s=20&t=cyeX7EFc_b4l5N9h8atOqQ

https://twitter.com/iamsakshamsingh/status/1520361029481287680?s=20&t=cyeX7EFc_b4l5N9h8atOqQ

Tags: गुजरात टाइटंस, रजत पाटीदार, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, विराट कोहली,