IPL 2022, RCB vs GT: पर्पल कैप का ताज़ हो गया है RCB के वानिंदु हसरंगा के नाम, युजवेंद्र चहल इतने विकेटों से हो गए पीछे

By Twinkle Chaturvedi On May 20th, 2022
IPL 2022, RCB vs GT: पर्पल कैप का ताज़ हो गया है RCB के वानिंदु हसरंगा के नाम, युजवेंद्र चहल इतने विकेटों से हो गए पीछे

आईपीएल 2022 का 67वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALORE) और गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के बीच 19 मई 2022 को वानखेड़े स्टेडियम (WANKHEDE STADIUM)  में शाम 7ः30 बजे से खेला गया। आज के हुए मैच में पर्पल कैप की लिस्ट में बदलाव देखने को मिले हैं। आरसीबी के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा पहले पायदान पर आ गए हैं। गुजरात कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 168 रन बनाए। विराट कोहली के 73 रन और ग्लेन मैक्सवेल की नाबाद 40 रनों की पारी से आरसीबी ने 18.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 विकटों से यह मुकाबला जीत लिया है।

पर्पल कैप का ताज़ हो गया है आरसीबी के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा के नाम

आज के हुए मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में 6.25 इकॉनमी के साथ 25 रन देकर 1 विकेट चटकाई जिससे वे पर्पल कैप की लिस्ट में पहले पायदान पर आ गए हैं हसरंगा ने 14 मैचों में कुल 24 विकेट अपने नाम किया है। युजवेंद्र चहल पर्पल कैप की लिस्ट अब दूसरे पायदान पर आ गए है चहल ने 13 मैचों में 7.54 की इकॉनमी के साथ 24 विकेट लिए हैं।

पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे पायदान पर 22 विकटों के साथ पंजाब किंग्स के तेज़ गेंदबाज कगिसो राबाडा (KAGISO RABADA) है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी उमरान मलिक 21 विकटों के साथ पर्पल कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। 20 विकटों के साथ कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) लिस्ट में पांचवें पायदान पर आ गए है। लिस्ट में छठे पायदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी राशिद खान है जिन्होंने 14 मैचों में 18 विकटें चटकाई हैं।

रोमांचक है पर्पल कैप के लिए खिलाड़ियों के बीच जंग

पर्पल कैप की लिस्ट में 18 विकटों के साथ सातवें पायदान पर आरसीबी के तेज़ गेंदबाज हर्षल पटेल है। आठवें पायदान पर 18 विकटों के साथ गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी मोहम्मद शमी हैं। नौवें पायदान पर 18 विकटों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन है। इसी प्रकार लिस्ट में दसवें पायदान पर 17 विकटों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स के आवेश खान है।

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, युजवेंद्र चहल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, वानिंदु हसरंगा,
Exit mobile version